Jawan Verses Gadar 2: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। फिल्म को ग्रैंड ओपनिंग मिली है। जवान के रिलीज से गदर 2 (Gadar 2) और बाकी फिल्मों के कलेक्शन पर भी असर पड़ेगा। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने 500 करोड़ का आकंड़ा पार किया है। मेकर्स की जवान से काफी उम्मीदें है। फिल्म के रिलीज पर गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपना रिएक्शन दिया है।
अनिल शर्मा ने कहा कि जवान की वजह से गदर 2 की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुझे लगता है कि दोनों फिल्में अच्छा कलेक्शन करेगी। दर्शक इन दिनों फिल्मों के रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गदर 2 ने सिंगल स्क्रीन से 65 प्रतिशत से ज्यादा की कमाई की है। मुझे उम्मीद है कि जवान बहुत बड़ी हिट होगी। थिएटर्स में जमकर सीटियां और तालिया बजेगी। अनिल शर्मा ने जवान और गदर 2 को बिग हिट बताया है।
गदर 2 कलेक्शन
सनी देओल की गदर 2 ने बुधवार को 2.80 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने कुल मिलाकर 509. 90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म जवान पहले दिन 75 करोड़ की बंपर ओपनिंग कर सकती है। फिल्म वर्ल्डवाइड 125 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है।
