Gadar 2 Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर' ने रिलीज होते ही हड़कंप मचा दिया था। स फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को देखने के बाद अभी भी दर्शकों के बीच काफी अच्छा खासा बज बना हुआ है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर का सीक्वल 22 साल बाद आया है, 22 सालों तक लोगों ने गदर 2 का इंतजार किया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार रुकने का मानो नाम ही नहीं ले रही है। टाइम्स नाउ नवभारत कि इस खास रिपोर्ट में जानिए कि सनी देओल की फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन कितनी कमाई कर ली है।
सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) का क्रेज लोगों के बीच समय के साथ-साथ कम नहीं हो रहा है। कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 27वें दिन यानी गुरूवार को 2.92 का कलेक्शन किया है। यह फिल्म का लास्ट कलेक्शन होगा जिसमें उनको किसी फिल्म ने टक्कर नहीं दी है। गदर 2 का अब पूरा कलेक्शन 509.90 हो गया है। ये कलेक्शन अभी भी पठान को मात देने के लिए पीछे है, लेकिन गदर 2 ने 500 करोड़ फिल्म क्लब में एंट्री मार ली है।
जानकरी के लिया बता दें की फिल्म का बजट कुल 80 करोड़ रूपए था जो कमाई से भी काफी नीचे हैं। सनी देओल की इस फिल्म के आगे कई फिल्मों ने मानो घुटने टेक दिए हैं। लेकिन अब फिल्म को टक्कर देने के लिए आज शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) रिलीज हो गयी है, जो अब सनी देओल के रास्ते का रोड़ा बन सकती है। कहानी फूल एक्शन पैक दर्शकों द्वारा बताया गया है।
