बॉलीवुड

Jawan Spoiler: शाहरुख खान ने बातों-बातों में फैन्स को दे दिया बड़ा स्पॉइलर, दर्शकों की हुई बल्ले-बल्ले

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 4, 2023, 08:37 AM IST

Jawan Spoiler: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) 7 सितबंर 2023 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर बात करते हुए अब शाहरुख खान ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। एक्टर ने जवान के सीक्वल को लेकर भी बात की है। आइए इन ट्वीट्स पर एक नजर डालते हैं।

Image

Shah Rukh Khan gives Jawan Spoiler

Jawan Spoiler: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) 7 सितंबर 2023 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में मौजूद हैं। इसी के साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी नजर आने वाला है, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। जवान के टीजर और ट्रेलर को देखने के बाद भी फिल्म की स्टोरी लाइन का खुलासा नहीं हो पाया है। फैंस अभी भी मूवी की संभावित स्टोरी लाइन को लेकर अपनी तिकड़म लगा रहे हैं। इस बीच अब शाहरुख खान ने ट्विटर पर फैंस से बात करते हुए फिल्म को लेकर एक बड़ा स्पॉइलर दे दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने जवान की सीक्वल को लेकर भी खुलासा किया है।

‘मूवी का स्टार्ट ध्यान से देखना’

जवान को लेकर बात करते हुए शाहरुख खान ने एक ट्वीट में कहा, ‘मूवी की बस शुरुआत मिस मत करना, प्लीज समय पर पहुंच जाना’। इसी के साथ ही एक फैन ने शाहरुख खान से जवान के सीक्वल को लेकर भी सवाल पूछा। जिस पर रिएक्ट करते हुए शाहरुख खान ने जवाब दिया, ‘पहले ये वाली तो देख लो, बच्चे की जान लोगे क्या?..’ शाहरुख खान की फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग ने सभी को हैरान कर दिया है। उम्मीद है कि फिल्म को अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिल सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article