Shah Rukh Khan Action Scene from Jawan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे एटली बना रहे हैं। फिल्म जवान में शाहरुख खान एक बार फिर से जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। किंग खान को दर्शकों ने पठान में काफी पसंद किया है, जिसके बाद हर कोई जवान के लिए एक्साइटेड है। दर्शकों को उम्मीद है कि जिस तरह से किंग खान ने पठान के माध्यम से उनका मनोरंजन किया है, वैसे ही जवान के माध्यम से वो उनको एंटरटेन करेंगे।
फिल्म जवान के सेट से लीक हुआ शाहरुख खान का एक्शन सीन
अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों जवान का एक्शन सीन शूट कर रहे हैं। इंटरनेट पर इस एक्शन सीन की कुछ तस्वीरें आई हैं, जो आग की तरह वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में किंग खान देसी अंदाज में एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म जवान के सेट से लीक हुई इन पिक्स में किंग खान के दांतों में सिगरेट दबी नजर आ रही है। किंग खान को इस अवतार में देखकर फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर पहुंच गया है। फैंस लगातार किंग खान की इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो जवान को देखने के लिए उत्साहित हैं।

Jawan के सेट से लीक हुआ Shah Rukh Khan का ब्लॉकबस्टर एक्शन सीन, दांतों में सिगरेट दबाए आए नजर
पठान का खुमार अभी भी दर्शकों के सिर पर चढ़ा हुआ है
किंग खान भले ही फिल्म जवान की शूटिंग में व्यस्त हो चुके हैं लेकिन पठान का खुमार अभी तक दर्शकों के सिर से उतर नहीं रहा है। फिल्म पठान सिनेमाघरों में अब भी कमाई कर रही है। फिल्म पठान ने भारत में 515 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। यह न केवल किंग खान की बल्कि बॉलीवुड की भी सबसे सफल मूवी बन गई है।
