बॉलीवुड

Jawan OTT Released: शाहरुख खान की जवान के ओटीटी राइट्स करोड़ों में बिके, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 7, 2023, 05:42 PM IST

Jawan OTT Released: शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के ओटीटी राइट्स करोड़ों में बिके है। आइए जानते हैं आप शाहरुख की फिल्म को कब और कहां देख सकते हैं।

Image

Jawan Ott Released(credit Pic: Instagram)

Jawan OTT Released: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में शाहरुख के साथा नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अतली ने किया है। जवान में शाहरुख की पॉवरफुल परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में एक्टर डबल रोल में है। जवान के रिलीज के बाद फैंस की नजरें ओटीटी स्ट्रीमिंग पर टिकी है। शाहरुख की जवान ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के ओटीटी राइट्स को नेटफ्लिक्स ने 120 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। फिल्म के तेलुगु सेटेलाइट वर्जन को जी तेलुगु पर बेचा गया है। जवान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अक्टूबर के आखिरी या नंवबर महीने के पहले हफ्ते पर स्ट्रीम होगी। जवान पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। जी तेलुगु के पास फिल्म के तेलुगु वर्जन के सभी राइट्स है।

जवान बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जवान को पहले ही दिन बंपर ओपनिंग मिली है। फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 से 80 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म फर्स्ट वीकेंड पर 400 करोड़ की कमाई कर सकती है। नयनतारा ने जवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में विजय सेतुपति ने विलेन का रोल निभाया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article