बॉलीवुड

Jawan box office collection day 26: शाहरुख खान के लिए गांधी जयंती बनकर आई तोहफा, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले करोड़ों

Jawan box office collection day 26: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख की फिल्म 'जवान' क्रेज लगातार समय के साथ खत्म हो रहा है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए की आखिर फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन कितनी कमाई कर डाली है।

Image

Jawan box office collection day 26: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख की फिल्म 'जवान' क्रेज लगातार समय के साथ खत्म हो रहा है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए की आखिर फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन कितनी कमाई कर डाली है।

Jawan box office collection day 26: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दिनों रिलीज के बाद भी हर जगह सुर्खियों में रहती है। फिल्म का क्रेज दर्शकों पर समय के साथ खूब चढ़ता रहा। ऐसे में जवान अब फिल्म के कमाई की रफ्तार कम होने लगी है। शाहरुख खान की इस फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा जैसे स्टार्स नजर आएं। नयनतारा और शाहरुख खान की जोड़ी ने सभी के होश उड़ा दिए है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने रिलीज के 26वें कितनी कमाई कर ली है।

एटली डायरेक्टेड फिल्म 'जवान' (Jawan) को भारत के साथ-साथ विदेश में भी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कमाई की बात करें तो 26वें दिन फिल्म ने ₹6.80 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म को लांग वीकेंड से काफी ज्यादा फायदा हुआ है। अब फिल्म का पूरा कलेक्शन 612 करोड़ के पार जा चुका है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ की कमाई कर ली है। जवान' के क्लब में शामिल होने के साथ ही इसमें शाहरुख की दो फिल्में भी शामिल हो गई है।

इसी के साथ फिल्म की रफ्तार फुकरे 3 और चंद्रमुखी २ की वजह से धीमी पड़ रही है। जानकरी के लिए बता दें की फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ का था। फिल्म ने हाईएस्ट ओपनिंग कर बाहुबली, केजीएफ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। अब जल्द ही शाहरुख खान टाइगर 3 और डंकी जैसी फिल्मों से एक एक बार फिर तहलका मचाने आ रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article