बॉलीवुड

2026 में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया से जामनगर में शादी करेंगी Janhvi Kapoor !! पिता बोनी कपूर ने बताया सच

Janhvi-Shikhar to Marry Soon: बॉलीवुड के गलियारों से अफवाहें उड़ रही हैं कि जान्हवी कपूर 2026 में शिखर पहाड़िया संग शादी करने वाली हैं। इन अफवाहों पर अब जान्हवी के पिता बोनी कपूर ने रिएक्शन दिया है।

Image

जान्हवी कपूर की शादी की खबरों पर बोनी कपूर ने किया रियेक्ट (Pic Credit: Instagram)

Janhvi-Shikhar to Marry Soon: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लंबे समय से शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ रिलेशनशिप में हैं। हॉलिडे एन्जॉय करने से लेकर इवेंट्स में जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को अक्सर साथ में ही देखा जाता है। सोशल मीडिया पर इस कपल को लेकर कई तरह अटकलें लगाई जाती हैं। हाल ही में ऐसी अफवाहें सामने आ रही हैं कि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया साल 2026 के अंत तक जामनगर में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की शादी की अफवाहों की अब पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने सच्चाई बताई है। (इसे भी पढ़ें: राम चरण की 'Peddi' से होगी 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' की टक्कर, वरुण स्टारर की डेट बदलने पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी)

बेटी जान्हवी की शादी की खबरों पर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया की शादी की अफवाहें इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल सितंबर या अक्टूबर में जामनगर में शादी करने का प्लान कर रहा है। कईयों का कहना है कि जामनगर में एक पारंपरिक शादी होने वाली है। ईटाइम्स के साथ बात करते हुए अब बोनी कपूर ने बेटी जान्हवी कपूर की शादी की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, 'नहीं, यह सच नहीं है।' बोनी कपूर ने जान्हवी की शादी की अफवाहों पर लगाम लगा दी है। (इसे भी पढ़ें: सपोर्टिंग एक्टर की इमेज लेकर बैठे हैं ये 6 एक्टर्स, देखा था लीड बनने का सपना)

Janhvi-Shikhar to Marry Soon

Janhvi-Shikhar to Marry Soon

जान्हवी कपूर ने 2024 में 'मैदान' की स्क्रीनिंग के दौरान जब एक कस्टमाइज़्ड 'शिकू' नाम का नेकलेस पहना था। इसके उन्होंने यह कन्फर्म कर दिया था कि वो शिखर पहाड़िया संग रिश्ते में हैं। इस इशारे ने तुरंत ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

'पेड्डी' में नजर आएंगी जान्हवी कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही साउथ सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' में नजर आएंगी। यह मूवी 4 जून को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। राम चरण और जान्हवी कपूर को जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article