Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी हाल ही में रिलीज हुई, जिसे लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी मोटी कमाई की। जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी ने धमाल मचा दिया। अब जाह्नवी कपूर फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। इस बीच जाह्नवी कपूर की शादी की खबरें फिर से वायरल होने लगी है। बताया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर, जल्द ही शिखर पहाड़िया संग 7 फेरे लेगी। इस विषय पर जाह्नवी कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
जाह्नवी कपूर ने शादी को लेकर कही ये बात
फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के ट्रेलर लॉन्च पर जाह्नवी कपूर ने अपनी शादी को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा, 'अभी मेरी प्लानिंग फिल्मों को लेकर हैं शादी के लिए बहुत टाइम है।' जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि जाह्नवी ने अभी तक इस रिश्ते पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। लेकिन उन्होंने हमेशा छोटे-छोटे इशारों से इसे जगजाहिर किया है। एक दफा जाह्नवी कपूर ने शिखर के नाम वाला नेकलेस पहना था। उस समय ये साफ हो गया कि इन दोनों का रिश्ता काफी आगे बढ़ चुका है।
जाह्नवी कपूर की इस फिल्म का है लोगों को इंतजार
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी। जानकारी के लिए बता दें कि जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस मूवी पर सभी की नजरें टिकी हुई है।
