बॉलीवुड

Jailer Weekly Box Office Collection: हफ़्ते में 200 करोड़ पर कर गई रजनीकांत की 'Jailer', फिर से चला थलाइवा का जादू

Jailer Weekly Box Office Collection: जेलर को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और फिल्म ने अब तक 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा कर फिल्म ने साउथ की हिट फिल्म RRR को पछाड़ दिया है।देखें फिल्म ने कितना कलेक्शन किया

Image

Jailer Weekly Box Office Collection

Jailer Weekly Box Office Collection: रजनीकांत ( Rajnikanth) स्टार फिल्म 'जेलर' इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जादू दिखा रही है। फिल्म की लोकप्रियता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में लोगों ने फिल्म के लिए छुट्टी तक ले ली थी। वहीं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर अपना जोर दिखाया और 48 करोड़ की ओपनिंग की। जेलर को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और फिल्म ने अब तक 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा कर फिल्म ने साउथ की हिट फिल्म RRR को पछाड़ दिया है।

जैकी श्रॉफ, तमन्ना भाटिया और रजनीकांत स्टार फिल्म जेलर का साउथ में बहुत ज्यादा क्रेज दिखाई दे रहा है। फिल्म ने पहले तीन दिन में 108 करोड़ खासा कमाई की लेकिन पिछले कुछ दिनों से जेलर की कमाई में गिरावट नजर आ रही है। बुधवार को फिल्म ने केवल 15 करोड़ ही कमाए। इसी के साथ फिल्म की एक हफ्ते की कमाई 225.65 करोड़ हो गई है और फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई ।अब फिल्म निर्माताओं की नजर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने पर है।

कैसी है फिल्म जेलर:

रजनीकांत की फिल्म जेलर एक बाप की लड़ाई दिखाती है जो अपने बेटे के हत्यारों को ढूँढता है और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाता है। यह एक एक्शन मूवी है जिसमें रजनीकांत एक रिटायर्ड जेलर बने हैं जो बेहद सख़्त हैं और सही के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। फिल्म में तमन्ना भाटिया का एक जबरदस्त आइटम सोंग हैं जिसे फैंस का काफी प्यार मिल रहा है । फिल्म को तमिल के साथ तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। साउथ के साथ-साथ नोर्थ में भी फिल्म का काफी क्रेज है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article