बॉलीवुड

Dharmendra को याद कर भावुक हुईं Hema Malini, बोलीं 'वह सिर्फ मेरे पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया...'

Hema Malini on Dharmendra First Death Anniversary: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने पति को याद करते हुए बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Image

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी (Pic Credit: Instagram)

Hema Malini on Dharmendra First Death Anniversary: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को गुजरे हुए एक साल बीत गया है। धर्मेंद्र के फैन्स, फ्रेंड्स और उनके करोड़ों चाहने वालों को आज भी यह यकीन होता कि अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं हैं। बीते साल 24 नवंबर को धर्मेंद्र का मुंबई में निधन हुआ था। आज उनकी पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ बिताए शानदार पलों को याद किया।

हेमा मालिनी ने किया धर्मेंद्र को याद

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कई पुरानी पिक्स भी शेयर की हैं। हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र को खोने का दर्द एक साल बाद भी पहले जैसा ही है। हेमा मालिनी ने लिखा, 'एक साल बीत गया है दुख पहले जैसा ही है। मुझे एक ऐसे इंसान के चले जाने का दुख है, जो मेरे पति ही नहीं थे बल्कि मेरी दुनिया थे। वो मेरे सब कुछ थे। सच कहूं तो वो ही मेरा अस्तित्व थे।'

हेमा मालिनी ने आगे लिखा, 'उनके बिना जिंदगी में खालीपन जैसा लगता है। उनकी पर्सनालिटी, सादगी, अच्छाई और सभी के प्रति प्यार उन्हें दूसरों से अलग बनाता था। वो बेहद खास इंसान थे। अपने जीवन में सफलता हासिल करने के बाद भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए थे।'

इस दौरान हेमा मालिनी ने भगवद गीता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'भगवद गीता बताती है कि आत्मा अमर है और यह दोबारा जन्म लेती है। मैं बस इतना जानती हूं कि मैं अभी इस जीवन में हूं। उनका प्यार मुझे याद आता है। मैं सभी फैन्स का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने उन्हें याद किया।'

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर सिर्फ उनका परिवार ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों ने भी उन्हें याद किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अभिनेता जैकी श्रॉफ और कई अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article