बॉलीवुड

Jaat: कमर के नीचे तहमद... होठों पर बीड़ी, सनी देओल की नाक में दम करने की कसम खाकर बैठे रणदीप हुड्डा

Randeep Hooda 1st look from Jaat Movie: सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म जाट (Jaat) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तर देगी, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। सनी देओल को फिल्म जाट में टक्कर देने के लिए रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने कमर कसी है। जाट के मेकर्स ने फिल्म से रणदीप हुड्डा का लुक रिलीज कर दिया है, जिसे देख फैंस जबरदस्त टक्कर की उम्मीद कर रहे हैं।

Image

Randeep Hudda Look from Sunny Deol Jaat

Randeep Hooda 1st look from Jaat Movie: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की एक्शन एंटरटेनर जाट कुछ ही दिनों के बाद दर्शकों के सामने होगी, जिसका प्रमोशन जोर-शोर से शुरू हो चुका है। फिल्म जाट के निर्माताओं ने रणदीप हुड्डा का लुक फैंस के सामने पेश कर दिया है, जिसमें वो बेहद खौफनाक दिखाई दे रहे हैं। जाट के मेकर्स ने जो पोस्टर जारी किया है उसमें रणदीप हुड्डा होठों के बीच में बीड़ी और कमर के नीचे तहमद पहने दिखाई दे रहे हैं। फैंस रणदीप हुड्डा का लुक देखकर बोल रहे हैं कि जाट में वो सनी पाजी को जबरदस्त टक्कर देंगे, जिससे थिएटर की स्क्रीन्स हिल उठेंगी।

जाट मेकर्स ने जब से रणदीप हुड्डा का लुक पोस्टर जारी किया है, तब से फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो हर मूवी के लिए जिस तरह से खुद को ट्रांसफॉर्म करते हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है। एक फैन ने पोस्टर के नीचे लिखा है, 'रणदीप हुड्डा को वो सम्मान नहीं मिलता, जिसके वो हकदार हैं। क्या कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन है रणदीप हुड्डा का।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है 'रणदीप को देखकर लग रहा है कि इस दफा वो सनी पाजी को भी मात दे देंगे। मजा आ गया पोस्टर देखकर... मैं मूवी के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।'

रणदीप हुड्डा ने फिल्म जाट में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा है, 'मैं जाट से पहले कई फिल्मों में विलेन का किरदार प्ले किया है लेकिन राणातुंगा अलग ही है। ये पूरी तरह से जानवर है। ये खूंखार है, खतरनाक है और जानलेवा है। ये ऐसे-ऐसे काम करता है कि आम इंसान की चीखें निकल जाएं। जाट में दर्शकों को इतना खून खराबा देखने को मिलेगा कि हर कोई दंग रह जाएगा। मुझे लगता है कि डायरेक्टर गोपीचंद बहुत क्लियर थे कि उन्हें किस तरह की फिल्म बनानी है। उन्होंने जो किरदार मुझे दिया, मैंने उसे अपने अंदर उतार लिया।'

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article