बॉलीवुड

Bhediya 2: आयुष्मान खुराना से होगी वरुण धवन की ऑनस्क्रीन भिड़ंत? फैन्स की बढ़ी एक्साइटमेंट

Is Ayushmann in Varun's Bhediya 2: एक तरफ आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'थामा' को लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक फिल्म 'भेड़िया 2' में वरुण धवन (Varun Dhawan) की ऑनस्क्रीन भिड़ंत आयुष्मान खुराना से होती नजर आ सकती है।

Image

Pics Credit: Instagram

Is Ayushmann in Varun's Bhediya 2: मशहूर निर्माता दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की लेटेस्ट फिल्म 'थामा' को मेकर्स ने 21 अक्टूबर के दिन रिलीज किया है। इस मूवी को मेकर्स ने एक नई कहानी, नए किरदार और एक अनोखे कॉन्सेप्ट के साथ लोगों के बीच पेश किया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस समय इंटरनेट पर वेयरवोल्फ का एक फाइट सीक्वेंस की क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस बात को सभी जानते हैं कि वेयरवोल्फ का किरदार वरुण धवन ने निभाया है। ऐसे में अब जो खबरें वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक फिल्म 'भेड़िया 2' में वरुण धवन और आयुष्मान खुराना के साथ ऑनस्क्रीन भिड़ंत हो सकती है।

'भेड़िया 2' में दिखेगी वरुण धवन और आयुष्मान खुराना की जोड़ी...

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'भेड़िया' में वरुण धवन ने भास्कर का किरदार निभाया था। 'थामा' में आयुषमन खुराना यानी अलोक, जिसे फिल्म में बेताल कहा जाता है उसकी फाइट वेयरवोल्फ से होती है। अभिषेक बनर्जी उर्फ जना बताता है कि भास्कर की सरकटे से हुई लड़ाई के बाद अपनी शक्तियां खो चुका है और उसे याद नहीं कि वेयरवोल्फ कैसा बना जाता है। भास्कर को अपनी शक्तियों को वापस लाने के लिए अब बेताल के खूब की जरुरत है। ऐसे करने से भास्कर की शक्तियां और बढ़ जाएंगी। ऐसे में दोनों के बाच तगड़ी फाइट होती है। इस फाइट सीक्वेंस के बाद लोगों को लग रहा है कि 'भेड़िया 2' में वरुण धवन और आयुष्मान खुराना की ऑनस्क्रीन भिड़ंत हो सकती है।

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' की बात करें तो इसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसके बाद अब वरुण धवन को जल्द ही फिल्म 'भेड़िया 2' में अहम भूमिका में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article