बॉलीवुड

Ishita Dutta-Vatsal Sheth ने पहली बार दिखाया बेटी वेदा का चेहरा, दिल जीत लेगी क्यूट स्माइल

बॉलीवुड कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने अपनी बेटी वेदा का पहला बर्थडे धूमधाम से मनाया और फैंस को उसका क्यूट चेहरा पहली बार दिखाया। वेदा की स्माइल ने फैंस का दिल जीत लिया।

Image

Ishita Dutta Vatsal Seth ने पहली बार दिखाया बेटी वेदा का चेहरा (Image Source: Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • इशिता दत्ता-वत्सल सेठ ने मनाया बेटी वेदा का बर्थडे
  • बर्थडे के मौके पर शेयर की क्यूट फोटोज
  • फोटोज के जरिए रिवील किया बेटी वेदा का चेहरा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी वेदा के पहले जन्मदिन की झलक शेयर की है। इन तस्वीरों में इशिता-वत्सल का पूरा परिवार एक साथ हंसता-खेलता दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों के जरिए इशिता-वत्सल ने अपनी बेटी को पहली बार फैंस से मिलवाया है। जब से ये तस्वीरें इंटरनेट पर आई हैं, तब से ही ये वायरल हो रही हैं और हर कोई वेदा पर प्यार बरसा रहा है। वेदा की स्माइल ने फैंस का दिल जीत लिया है और हर कोई उसकी क्यूटनेस के बारे में ही बात कर रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: 'तेरे नाम'-'रंगीला' के सीक्वल को मिली हरी झंडी

Ishita Dutta-Vatsal Sheth ने धूमधाम से मनाया बेटी वेदा का बर्थडे

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की बेटी का जन्म एक साल पहले हुआ था। तब से लेकर अब तक उन्होंने उसका चेहरा किसी को नहीं दिखाया था। बेटी वेदा के बर्थडे के मौके पर उन्होंने उसका चेहरा फैंस को दिखाया है। इशिता-वत्सल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें दोनों ना केवल बेटी बल्कि अपने बेटे के साथ भी दिखाई दे रहे हैं। पूरे परिवार के साथ वायरल होती इशिता-वत्सल की फोटोज लोगों का दिल जीत रही हैं और हर कोई इन पर कमेंट कर रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Katrina Kaif ने देखा 'ऐल्फा' का टीजर, Alia Bhatt के लिए कही ये बात

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की इन प्यारी फोटोज पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा है, "क्या प्यारा परिवार है। भगवान करे इस परिवार को किसी की नजर ना लगे और हर कोई ऐसे ही हंसता-खेलता रहे।" तो वहीं दूसरे ने लिखा है, "वेदा कितनी प्यारी है। इसकी स्माइल तो बहुत ही क्यूट है। वेदा की स्माइल ने हमारा दिल जीत लिया है। " आम लोगों के साथ-साथ इशिता-वत्सल के करीबी दोस्तों ने भी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट किए हैं। हेली शाह, स्मृति खन्ना और किश्वर मर्चेंट के कमेंट्स पर लोग सबसे ज्यादा रिएक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इशिता-वत्सल के परिवार पर प्यार बरसाया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article