IMDb 10 Most Popular Indian Stars: आईएमडीबी (IMDb) के पॉपुलर स्टार 2025 की वीकली लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में पहला नाम एक ऐसे एक्टर का है, जिसे देखने के बाद सभी हैरान है, क्योंकि इस एक्टर ने बड़े-बड़े सुपरस्टार को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में पहला नाम शाहरुख खान, सलमान खान या अक्षय कुमार जैसे बड़े सुपरस्टार का नहीं बल्कि ईशान खट्टर है।
इन दिनों ईशान खट्टर अपनी हाल ही में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स सीरीज 'द रॉयल्स' में अपने रोल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब इसी कारण ईशान खट्टर ने टॉप 50 स्टार की लिस्ट में नंबर वन रैंक हासिल किया है। वही टॉप 8 में साउथ सुपरस्टार नानी का नाम शामिल है। आशा नेगी ने 12वां स्थान हासिल किया है। जबकि रश्मिका मंदाना का 13वां स्थान है। इस लिस्ट में भाभी-2 यानी तृप्ति डिमरी का नाम भी शामिल है।
इन फिल्मों में आए नजर
ईशान खट्टर ने बेहद ही कच्ची उम्र में फिल्म करियर की शुरुआत की थी। एक्टर फिल्म लाइफ हो तो ऐसी में नजर आए थे। साथ ही उन्होंने शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब में सपोर्टिंग असिस्टेंट डायरेक्टर के रोल में काम किया था। ईशान ने बियॉन्ड द क्लाउड्स (2017) से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। ईशान जान्हवी कपूर के साथ फिल्म धड़क में भी नजर आ चुके हैं। साथ ही एक्टर सीरीज ए सूटेबल बॉय (2020) और अमेरिकी मिनीसीरीज द परफेक्ट कपल (2024) का भी हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में एक्टर नेटफ्लिक्स पर भूमि पेडनेकर के साथ द रॉयल्स में आए हैं।
