बॉलीवुड

Badshah संग हुई Isha Rikhi की शादी !! इंटरनेट पर वायरल हुई फर्स्ट PIC

Isha Rikhi confirms marrying Badshah: हाल ही में इंस्टाग्राम पर AMA सेशन के दौरान ईशा रिखी ने लोगों द्वारा पूछे गए सवालों के बाद यह कन्फर्म कर दिया है कि वो रैपर बादशाह से शादी कर चुकी हैं।

Image

बादशाह संग हुई ईशा रिखी की शादी (Pic Credit: Instagram)

Isha Rikhi confirms marrying Badshah: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) की शादी की फोटो ने फैन्स की उत्सकता बढ़ा दी है। बादशाह और ईशा रिखी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की और साथ साथ की कोई फोटो भी शेयर नहीं की। दोनों ने अपना रिलेशनशिप दुनिया से छुपाकर रखा है। फैन्स यह जानने के लिए बेताब थे कि क्या ईशा रिखी सच में शादीशुदा हैं? बुधवार को इंस्टाग्राम पर AMA सेशन में इशा ने शादी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया। ईशा ने कन्फर्म कर दिया कि वह बादशाह संग शादी कर चुकी हैं। कई लोगों ने इंटरनेट पर यह भी सवाल उठाए कि शादी करने के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं किया है? लोगों के इस सवाल का जवाब ईशा ने खुद बादशाह से मांग लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं Hrithik Roshan !! ऑस्कर जीतने वाली फिल्मों से जुड़ी एजेंसी संग मिलाया हाथ)

ईशा रिखी ने बादशाह संग शादी की की पुष्टि

इशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फॉलोअर के सवाल का जवाब दिया। एक्ट्रेस ने बताया, 'हां, मैं शादीशुदा हूं।' कई लोगों ने उसके फोन की गैलरी की झलक दिखाने को कहा, तो ईशा ने बादशाह के साथ अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। 24 मार्च को इशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर किए थे, जिनमें पता चला कि बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा संग शादी कर ली है। यह शादी काफी प्राइवेट रही थी। इसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही इसमें शामिल हुए थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Don 3 Controversy: रणवीर सिंह के सपोर्ट में आए Ammy Virk, बोले 'फरहान ने उन्हें नजरअंदाज...')

Isha Rikhi Post

Isha Rikhi Post

Isha Rikhi-Badshah

Isha Rikhi-Badshah

जानिए कौन है ईशा रिखी?

ईशा रिखी का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था और वो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है। उन्होंने 2018 में रेमो डिसूजा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'नवाबजादे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। पंजाबी सिनेमा में ईशा रिखी को फिल्मों जैसे जट बॉयज पुत्त जट्टां दे और हैप्पी गो लकी से काफी लोकप्रियता मिली थी। 33 साल की ईशा रिखी, पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जास्मिन भसीन और एक्टर एली गोनी की दोस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बादशाह और ईशा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article