बॉलीवुड

Ranveer Singh की 'डॉन 3' में विलेन बनेंगे Vikrant Massey !! बड़े परदे होगी तगड़ी भिड़ंत

Vikrant Massey in Ranveer Singh's Don 3: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो लेटेस्ट जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के हाथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'डॉन 3' (Don 3) मूवी लगी है। इस फिल्म में उन्हें विलेन के रोल में देखा जाएगा।

Image

Vikrant Massey in Ranveer Singh's Don 3

Vikrant Massey in Ranveer Singh's Don 3: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) इन दिन अपनी नई फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' (The Sabarmati Report) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 15 नवंबर के दिन रिलीज हुई इस मूवी विक्रांत मैसी के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में मौजूद हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब विक्रांत मैसी को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि वो फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) में नजर आ सकते हैं।

'डॉन 3' में विलेन बनेंगे विक्रांत मैसी?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार विक्रांत मैसी फिल्म 'डॉन 3' में विलेन का रोल निभा सकते हैं। बताया गया है कि विक्रांत मैसी को 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के अपोजिट विलेन का रोल निभाने के लिए संपर्क किया गया है। यह भी कहा गया है कि विक्रांत मैसी ने अभी तक यह फिल्म साइन नहीं की है। 'डॉन 3' में हुई विक्रांत की एंट्री पर अभी तक फरहान अख्तर ने कोई पुष्टि नहीं की है।

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर ने फिल्म 'डॉन 3' में शाहरुख खान की रिप्लेस कर रणवीर सिंह को कास्ट किया है। 'डॉन 3' में रणवीर सिंह की एंट्री होने के बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था। कईयों को लगता है कि शाहरुख खान की तुलना में रणवीर सिंह 'डॉन 3' के फीके साबित हो सकते हैं। हालांकि काफी ट्रोल होने के बाद रणवीर सिंह ने खुद लोगों के सामने आकर कहा था कि उन्हें खुद को प्रूफ करने का एक मौका दें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को हालिया रिलीज फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने सिम्बा के किरदार को दोहराया था। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article