बॉलीवुड

Kiara Advani स्टारर 'गेम चेंजर' की असफलता पर Urvashi Rautela ने कसा तंज !! 'डाकू महाराज' से हुई तुलना पर कही ये बात

Urvashi Rautela on Game Changer: उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'डाकू महाराज' 12 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। 'डाकू महाराज' से 2 दिन पहले कियारा आडवाणी और राम चरण की 'गेम चेंजर' ने भी दस्तक दी थी। ऐसे में अब 'डाकू महाराज' और 'गेम चेंजर' की हो रही तुलना पर उर्वशी रौतेला ने रिएक्शन दिया है।

Image

Urvashi Rautela on Kiara Advani's Game Changer

Urvashi Rautela on Game Changer: साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और बॉबी देओल की फिल्म 'डाकू महाराज' (Daaku Mahaaraj) 12 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का भी अनोखा अंदाज देखने को मिला। 'डाकू महाराज' से दो दिन पहले राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' भी रिलीज हुई थी। लोगों ने दोनों फिल्मों की तुलना करनी शुरू कर दी थी। ऐसे में अब उर्वशी रौतेल ने भी 'डाकू महाराज' को ऑडियंस को ओर से मिले पर अपनी फीलिंग शेयर की है। इस समय उर्वशी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो 'गेम चेंजर' (Game Changer) और 'डाकू महाराज' की तुलना पर चुप्पी तोड़ी दिखाई दीं।

'गेम चेंजर' से हुई 'डाकू महाराज' की तुलना पर बोलीं उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर एक इंटरव्यू का वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उर्वशी रौतेला को फिल्म 'डाकू महाराज' और 'गेम चेंजर' के बीच तुलना पर बात करते हुए देखा गया। इस वीडियो में उन्हें 'गेम चेंजर' के कलेक्शन पर भी बोलते हुए देखा गया था। ऑडियंस के रिएक्शन पर उर्वशी रौतेला ने कहा, 'मैंने भी कई ट्वीटस पढ़े हैं। हमारी फिल्म मकर संक्रांति के त्योहार पर रिलीज हुई थी और हरकोई बोल रहा है कि कियारा की फिल्म 'गेम चेंजर' डिजास्टर साबित हुई है और उर्वशी की 'डाकू महाराज' ब्लॉकबस्टर सुपरहिट रही है। मेरा बस यह कहना है कि इसमें मेरी तो कोई गलती नहीं है।'

'डाकू महाराज' में उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्णन का एक डांस नंबर भी है, जिसके स्टेप्स पर लोगों ने नाराजगी जताई थी। फिल्म की कमाई की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 'डाकू महाराज' ने 6वें दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article