शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म किंग में व्यस्त हैं, जिसे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। फिल्म किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की डेब्यू मूवी होने वाली है, जिस कारण इसे बहुत बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। फिल्म किंग को लेकर इन दिनों एक खबर बहुत फैल रही है कि इस पर मेकर्स 450 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किंग को लेकर फैल रही इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों को सच्चाई बताई है। सिद्धार्थ आनंद के अनुसार फिल्म किंग का बजट खबरों में जो बताया जा रहा है, वो पूरी तरह से गलत है। सिद्धार्थ ने 450 करोड़ वाली सभी खबरों को बेबुनियाद बताया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Satluj विवाद पर भड़के डायरेक्टर Onir, बोले "Ajay Devgn की चौहान को दिक्कत नहीं..."
Siddharth Anand ने King के बजट पर तोड़ी चुप्पी
फिल्म किंग के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान और सुहाना खान स्टारर के बजट पर बात करते हुए सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है कि लोगों के बीच जो चर्चाएं चल रही हैं, वो गलत हैं। सिद्धार्थ आनंद ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके साफ कर दिया है कि किंग का बजट 450 करोड़ नहीं है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Golmaal 5 में हुई Priyamani की एंट्री, निभाएंगी निगेटिव रोल

King का बजट है 450 करोड़ रुपये? डायरेक्टर Siddharth Anand ने बताई सच्चाई
Shah Rukh Khan की जवान का बजट था 400 करोड़
असल में किंग के 450 करोड़ी होने की अफवाह इस कारण फैली क्योंकि शाहरुख खान की सुपरहिट एक्शन फिल्म जवान का बजट 400 करोड़ रुपये था। लोगों ने इसी कारण अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि अगर शाहरुख खान की आखिरी एक्शन फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये था तो किंग का बजट उससे ज्यादा ही होगा लेकिन ऐसा नहीं है। किंग शाहरुख खान की बेटी की पहली एक्शन एंटरटेनर जरूर है लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि वो इस पर इतनी मोटी रकम खर्च कर रहे हैं। शाहरुख खान फिल्म किंग पर रुपये खर्च करने से पहले सोच नहीं रहे हैं लेकिन फिर भी वो इसे कंट्रोल्ड बजट में बना रहे हैं।
