बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर ओनिर ने दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म सतलुज पर चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए सीबीएफसी पर सवाल खड़े किए हैं। ओनिर के अनुसार, सीबीएफसी एक खास विचारधारा के तहत काम करती है, जिस कारण दिलजीत दोसांझ की सतलुज को लेकर इतना विवाद हो रहा है। ओनिर के अनुसार, कुछ समय के बाद जब अजय देवगन की चौहान रिलीज होगी तो इस तरह का विवाद देखने को नहीं मिलेगा और उसे सीबीएफसी से भी बहुत ही आराम से सर्टिफिकेट मिल जाएगा। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Dada Movie Poster देखकर गदगद हुए सौरभ गांगुली, बोले "राजकुमार की स्ट्रेट ड्राइव..."
Onir ने Satluj और Chauhaan में की तुलना
कुछ समय पहले ही अजय देवगन और नीरज यादव की अपकमिंग फिल्म चौहान का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बारे में ट्वीट करके हुए ओनिर ने लिखा है, "जब अजय की चौहान रिलीज होगी तो इसे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और ना ही इसकी रिलीज रोकी जाएगी। ना ही इससे किसी की भावनाएं आहत होंगी और ना ही कोई ओटीटी इसे खरीदने से चूकेगा। हालांकि सच्चे मुद्दे पर आधारित एक फिल्म जो फैक्ट्स लोगों के सामने पेश करती है, उसे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Golmaal 5 में हुई Priyamani की एंट्री, निभाएंगी निगेटिव रोल

Satluj विवाद पर भड़के डायरेक्टर Onir, बोले "Ajay Devgn की चौहान को दिक्कत नहीं..."
बताते चलें कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज का ओरिजनल टाइटल पंजाब 1995 था। काफी लम्बे समय तक ये फिल्म सीबीएफसी में अटकी रही, जिसके बाद इसे जी5 पर डायरेक्ट रिलीज किया गया। रिलीज के 2 दिन बाद ही इसे ओटीटी से हटाना पड़ा। ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म में दिखाए गए सीन्स पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिस कारण ये कदम उठाया गया है। जी5 की तरफ से बताया गया है कि वो जल्द ही इस मूवी को दर्शकों के सामने दोबारा पेश करेंगे लेकिन तब तक सभी को इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में ओनिर ने ट्वीट के जरिए बताया है कि सतलुज को जहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसे ओटीटी रिलीज के बाद हटा दिया गया है, वहीं जब अजय की चौहान आएगी तो इसे किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
