Kartik is angry with Sara-Karan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के नए कैसोनोवा हैं। वो जिस एक्ट्रेस के साथ काम करते हैं, उसके साथ उनके इश्क के चर्चे आम हो जाते हैं। अनन्या पांडे और सारा अली खान उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिनके साथ उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई है। खास करके सारा अली खान के साथ तो उनका अफेयर अब तक चर्चा में बना हुआ है। हर दूसरे दिन कार्तिक-सारा का नाम जुड़ ही जाता है। अदाकारा सारा अली खान बीते दिनों करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण पर गई थीं, जहां उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ अपने रिश्ते को लेकर फिर से जुबान खोली।
सारा अली खान की ये हरकत एक्टर कार्तिक आर्यन को कुछ खास पसंद नहीं आई है, जिस कारण वो उनसे खफा हो चले हैं। कार्तिक आर्यन ने फिल्म कम्पैनियन के साथ रिलेशनशिप को पब्लिक में शेयर करने पर बात की और बताया कि उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है कि उनका रिश्ता यूं पब्लिक में उछाला जाता है।
कार्तिक आर्यन ने कहा, 'दो लोगों का रिश्ता काफी पर्सनल होता है। मुझे नहीं लगता है कि ये किसी तीसरे के साथ डिस्कस किया जाना चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि एक रिश्ते को इतनी इज्जत तो मिलनी चाहिए। मैं अपने रिश्तों को लेकर कभी भी पब्लिक में बात नहीं करता हूं और ऐसा मैं इसलिए करता हूं कि मुझे अपने पार्टनर की इज्जत का ख्याल है।' कार्तिक आर्यन के बयान से साफ है कि वो सारा अली खान और करण जौहर से कुछ खास खुश नहीं हैं। वैसे इस मामले पर आपका क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
