kartik aaryan and pashmina roshan Celebrating New year together?: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब मंगलवार को कार्तिक आर्यन छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो गए है और उन्होंने अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल से छोटा सा ब्रेक लिया है। हालांकि अभिनेता ने अपनी वेकेशन लोकेशन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया था लेकिन अब सोशल मीडिया पर शेयर की गई नई फोटो से सबकुछ खुलासा हो गया है। कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया कि वो नए साल के लिए फ्रांस पहुंच गए हैं। अपनी फोटो के कैप्शन में कार्तिक आर्यन ने लिखा- 'पेरिस, जे टाइम...'।
कार्तिक आर्यन, टाइगर 3 अभिनेता सलमान खान के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद मंगलवार की सुबह देश से बाहर चले गए थे। खास बात ये है कि न्यू ईयर 2023 कार्तिक आर्यन के लिए काफी खास होने वाला है। बताया जा रहा है कि कार्तिक की कथित गर्लफ्रेंड पश्मीना रोशन भी फ्रांस में हैं। पश्मीना रोशन भी नए साल 2023 का जश्न मनाने के लिए फ्रांस में हैं। ऐसे में फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कार्तिक और पश्मीना दोनों फ्रांस में साथ-साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। इतना ही नहीं कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कार्तिक आर्यन जल्द ही पश्मीना रोशन से सगाई भी कर सकते हैं!
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद, बेटों और कजिन पश्मीना के साथ छुट्टियों की कई तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें रोशन परिवार बर्फ से ढकी जगहों पर साथ पोज देता दिखा था। इन्हीं फोटोज के सामने आने के बाद साफ हो गया कि कार्तिक और पश्मीना एक ही जगह पर नया साल सेलिब्रेट करने वाले हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक जल्द ही शहजादा में कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन करेंगे और यह 10 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा वो, कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा में भी नजर आएंगे। कार्तिक के पास कबीर खान की अगली अनटाइटल्ड फिल्म और हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया भी है।
