बॉलीवुड

Nysa Devgan Boyfriend: 25 साल के इस हैंडसम हंक को डेट कर रही है अजय देवगन की लाडली, वायरल हुईं PICS

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 13, 2023, 08:14 AM IST

Nysa Devgan Boyfriend: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल की बेटी नीसा देवगन के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि वह वेदांत महाजन नाम के एक शख्स को डेट कर रही हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Image

Nysa Devgn Boyfriend

Nysa Devgan Boyfriend: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन (Nysa Devgan) सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। अब एक बार फिर नीसा देवगन को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल न्यूज के अनुसार नीसा देवगन एक हैंडसम हंक के साथ रिलेशनशिप में हैं, जिसका नाम वेदांत महाजन बताया जा रहा है। नीसा और वेदांत की एक साथ कई फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस को भी लग रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। नीसा और वेदांत एक साथ पार्टी करते हुए कई बार स्पॉट हुए हैं। आइए नीसा देवगन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड के बारे में इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

नीसा देगन ने थामा वेदांत का हाथ?

अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन कथित तौर पर वेदांत महाजन के साथ रिलेशनशिप में हैं। वेदांत की उम्र 25 साल बताई जा रही है, वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के को-ओनर भी हैं। वेदांत को कई बेहतरीन पार्टियां आयोजित करने के लिए जाना जाता है। उनके इवेंट में रणवीर सिंह जैसे कई बड़े सेलेब्रिटीज भी परफॉर्म कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीसा और वेदांत बीते कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के परिवार भी इस बारे में जानते हैं। हालांकि दोनों ही अपने रिश्ते को फिलहाल प्राइवेट रखने के बारे में सोच रहे हैं।

अक्सर ट्रोलिंग का सामना करती हैं नीसा

सोशल मीडिया पर नीसा देवगन को कभी उनके बोल्ड लुक तो कभी प्लास्टि क सर्जरी के नाम पर ट्रोल किया जाता है, कुछ समय पहले उनकी टूटी-फूटी हिंदी के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। बॉलीवुड में अपने डेब्यू से पहले ही नीसा देवगन को काफी लोग जानते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article