बॉलीवुड

SCOOP: Jaya Bachchan बनीं Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai Bachchan की दूरियों की वजह?

Jaya is the reason of Aish-Abhishek Fight: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही खबरों की मानें तो अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की लड़ाई इतनी बड़ चुकी है कि विश्व सुंदरी ने बच्चन परिवार का घर छोड़ दिया है। इनसाइडर्स की मानें तो ऐश और जया (Jaya Bachchan) में काफी समय से बातचीत बंद है। कुछ लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि जया की वजह से ऐश-अभिषेक के बीच दूरियां आई हैं।

Image

Aish Ahishek Jaya

Jaya is the reason of Aish-Abhishek Fight: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की फैमिली लाइफ इन दिनों लगातार खबरों में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच इन दिनों अनबन चल रही है, जिस कारण ये कपल अलग होने की सोच रहा है। जूम टीवी के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट की मानें तो ये अनबन इतनी बढ़ गई है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पति का घर छोड़ दिया है। ऐश ने ये फैसला बेहद परेशान होकर लिया है। ऐश के इस फैसले ने जहां लोगों को चौंकाया है तो वहीं हर किसी के दिमाग में ये सवाल भी है कि ऐसी क्या वजह है जिसके चलते ये कपल एक-दूसरे से इतना दूर हो गया।

अगर जूम के हाथ लगी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बीच आई दरार की वजह जया बच्चन (Jaya Bachchan) हैं। जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन में काफी समय से बोलचाल बंद है। ये दोनों समाज के सामने तो बातें कर लेती हैं लेकिन घर पर ये एक-दूसरे से एक शब्द भी बोलना पसंद नहीं करती हैं। जया और ऐश के बीच आई दूरियां समय के साथ इतनी बढ़ती चली गईं कि अभिषेक इनमें फंसते चले गए। अभिषेक बच्चन काफी समय से मां और पत्नी के बीच फंसे हुए थे और चीजें ठीक करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो इसमें सफल न हो पाए और अंत में उनकी पत्नी उनसे दूर हो गई।

क्या तलाक लेंगे अभिषेक-ऐश

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर सामने आई खबर के बाद से ही हर कोई ये सवाल कर रहा है कि क्या ये कपल जल्ज ही तलाक लेगा? तो बता दें कि ऐश-अभिषेक ने इसके बारे में नहीं सोचा है। बस कुछ दिनों के लिए इन्होंने अलग रहने का फैसला लिया है। अगर चीजें पटरी पर आ जाती हैं तो ये कपल दोबारा साथ रहने लगेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article