बॉलीवुड

Dhurandhar 3 हुई कंफर्म? रणवीर सिंह की फिल्म रिलीज होने से पहले आदित्य धर ने किया ऐसा पोस्ट; फैंस को मिला हिंट

Is Dhurandhar 3 Confirmed: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होने वाली है और इससे पहले आदित्य धर ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस मान रहे हैं कि वह धुरंधर 3 की बात कर रहे हैं.

Image

google- Photo Credit

Aditya Dhar Special Request To Fans Before Release Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 फाइनली रिलीज होने वाली है. 19 मार्च को देशभर में इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है, लेकिन 18 मार्च को भी देश के कुछ हिस्सों में फिल्म को लेट नाइट शोज के साथ रिलीज किया जा रहा है, जो फैंस के लिए एक ट्रीट से कम नहीं है. इसी बीच फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने एक खास पोस्ट कर फैंस से डिमांड की है. इस पोस्ट में आदित्य धर ने फिल्म देखने वाले दर्शकों से स्पाइलर शेयर न करने का अनुरोध किया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि आदित्य धर ने धुरंधर 3 का हिंट दिया है.

आदित्य धर ने किया पोस्ट

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने धुरंधर के पहले पार्ट को ढेर सारा प्यार देने के लिए दर्शकों को धन्यवाद कहा है और फिर पार्ट 2 से जुड़ा एक अनुरोध भी किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा , 'मेरा प्यारा असाधारण धुरंधर परिवार. 5 दिसंबर 2025 को धुरंधर विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से आपने हमारी फिल्म को सिर्फ देखा ही नहीं, बल्कि इसे प्यार भी किया. आपने इसे जिया है. आपने हर छोटी से छोटी बात की सराहना की, हर पल पर चर्चा की, इसे बार-बार देखा और उन चीजों पर ध्यान दिया जिनके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई देखेगा. उस खूबसूरत, अप्रत्याशित यात्रा में कहीं न कहीं, हमारी फिल्म आपकी हो गई. इसके बाद ये देश की हुई और फिर दुनिया की. यह एक फिल्म निर्माता के लिए सबसे विनम्र, सबसे भावपूर्ण उपहार है.”'

क्या दिया धुरंधर 3 का हिंट

आदित्य धर ने आगे लिखा, 'तो जब हम 'धुरंधर द रिवेंज' बनाने लगे, तो हमें एक बात पूरी तरह से यकीन थी: हमें आपको चौंकाना था. हमें आपको ऐसा महसूस कराना था जिनके लिए आप तैयार नहीं थे. ईमानदारी से कहूं तो यह कभी आसान नहीं होता. लेकिन आपके लिए, हमने अपनी पूरी कोशिश की. हमने 'धुरंधर द रिवेंज' में अपना दिल लगा दिया है ताकि आप हर मोड़, हर भावना को ठीक उसी तरह महसूस कर सकें जैसे उसे महसूस किया जाना चाहिए. थिएटर में, अंधेरे में, दोस्तों, परिवार और यहां तक कि अजनबियों के साथ भी आप एक ही भावना को महसूस करेंगे. फिल्मों को इसी तरह देखना चाहिए. किसी के फोन पर धुंधली तस्वीर में नहीं. इसलिए, मेरी आपसे एक दिल से, विनम्र विनती है... कृपया स्पॉइलर शेयर न करें. हर प्रशंसक को बिना कुछ जाने, लेकिन उत्सुकता के साथ सिनेमा हॉल में आने दें और अपने खुद के गहरे निजी अनुभव के साथ बाहर जाने दें.'

फैंस को हुआ शक

बता दें कि आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था और तब मेकर्स ने धुरंधर 2 के पोस्ट क्रेडिट सीन्स आखिर में दिखाए थे. ऐसे में अब फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि धुरंधर 2 के साथ फिल्म के तीसरे पार्ट की झलक भी दिखाई जा सकती है. तभी आदित्य धर स्पॉइलर शेयर करने के लिए मना कर रहे हैं.Dhurandhar 3 हुई कंफर्म? रणवीर सिंह की फिल्म रिलीज होने से पहले आदित्य धर ने किया ऐसा पोस्ट; फैंस को मिला हिंट

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article