बॉलीवुड

Nikhil Nagesh Bhat की अगली फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, बॉक्स ऑफिस पर होगी तगड़ी कमाई

Kartik Aaryan's Next With Nikhil Nagesh Bhat: करण जौहर के बैनर तले बनी कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कार्तिक को अब 'किल' डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट की नेक्स्ट में देखा जाएगा।

Image

Pic Credit: Instagram

Kartik Aaryan's Next With Nikhil Nagesh Bhat: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की हालिया फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था। यह मूवी बीते साल 25 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। ट्रेलर को मिले अच्छे रिस्पांस के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। करण जौहर के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया था। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने से कार्तिक आर्यन के करियर पर कोई खास असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। अब को बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्देशक निखिल नागेश भट्ट ने अपनी अगली मूवी के लिए कार्तिक आर्यन को फाइनल किया है।

निखिल नागेश भट्ट के साथ होगी कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक निखिल नागेश भट्ट की बातचीत उनकी अगली के लिए कार्तिक आर्यन के साथ चल रही है। यह भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी। कार्तिक आर्यन फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'किल' को भी खूब पसंद किया था। अगर बात बनती है तो कार्तिक आर्यन और निखिल को साथ में काम करते हुए देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। निर्माता इस समय फिल्म को ऑनबोर्ड लाने के लिए किसी बड़े स्टूडियो के साथ बात कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2026 में कार्तिक आर्यन को दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस समय कार्तिक आर्यन फिल्म 'नागजिला' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में कार्तिक आर्यन की ऑनस्क्रीन टक्कर रवि किशन से होती दिखाई देगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के बाद अनुराग बसु की फिल्म भी है, जिसमें अभिनेता श्रीलीला के साथ देखा जाएगा। यह मूवी इसी साल सेकंड हाफ में रिलीज को जा सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article