Lunchbox 2 Update: दिवंगत अभिनेता इरफान खान की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक 'लंचबॉक्स' को लोग आज भी याद करते हैं। यह सॉफ्ट हार्ट ड्रामा मूवी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। फिल्म में इरफान खान के साथ निमृत कौर बतौर लीड नजर आई थी। यह फिल्म बेहद कम शब्दों में अपनी बात कहने का दम रखती है। अब फिल्म की डायरेक्टर ने इसके पार्ट 2 पर बात की है। लंचबऑक्स की डायरेक्टर गुनीत मोंगा ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस फिल्म का जिक्र किया। आइए बताते हैं।
2013 में रिलीज हुई इरफ़ान खान( Irrfan Khan) की "द लंचबॉक्स" को फिल्म क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता के साथ निमरत कौर( Nimrat Kaur) और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी( Nwazuddin Siddiqui) भी थे। हाल ही में, निर्माता गुनीत मोंगा ने फिल्म के एक काल्पनिक सीक्वल के बारे में बात की और एक ऐसे एक्टर को भी चुना, जो "द लंचबॉक्स 2" में इरफान की जगह ले सकता है।
कोमल नाहटा के पॉडकास्ट 'गेम चेंजर्स' पर एक बातचीत के दौरान, फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा से पूछा गया कि अगर वह "द लंचबॉक्स" का एक सीक्वल बनातीं, तो वह किसे चुनतीं। मोंगा ने एक पल रुककर कहा, "अनिल कपूर( Anil Kapoor ) " निर्माता ने इस पर ज्यादा कोई बात नहीं की, न ही उन्होंने बताया कि कि क्या इसका सीक्वल कभी बनेगा। अगर इस फिल्म का पार्ट 2 बनता है तो, फैंस भी अनिल कपूर को ऐसे किरदार में देखना पसंद करेंगे।
"द लंचबॉक्स" का प्रीमियर कान्स में हुआ
रितेश बत्रा द्वारा निर्देशित, "द लंचबॉक्स" उन फिल्मों में से एक है जिसे दुनिया भर में प्रशंसा मिली है। इसका प्रीमियर कान्स में हुआ और इसने कई वैश्विक फिल्म समारोहों में पुरस्कार जीते। गुनीत मोंगा और करण जौहर द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म में इरफान खान, निमरत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शानदार अभिनय किया है। इस फिल्म की कहानी भी बेहद दिलचस्प थी। फिल्म में एक शादीशुदा महिला ( निम्रत कौर) अपने पति के लिए टिफिन भेजती है। हालांकि वो टिफिन किसी और को चला जाता है, वह कोई और नहीं बल्कि एक्टर इरफान खान होते हैं। इसके बाद असली कहानी शुरू होती है।
