Indian Pickleball League 2025: इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 की धमाकेदार शुरुआत हुई है। दूसरे दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स मैच देखने पहुंचे। इस लिस्ट में सोनम बाजवा से लेकर नितांशी गौयल तक के नाम शामिल है। इस दौरान नितांशी गौयल ने जूम टीवी से खास बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें पिकलबॉल खेलना काफी पसंद है। दूसरे दिन सोनम बाजवा और बाकी एक्ट्रेसेस ने ग्लैमर का तड़का लगाया है। इस दौरान की फोटोज सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। आइए नजर डालते है इन तस्वीरों पर....
सोनम बाजवा और नितांशी गोयल ने लगाया ग्लैमर का तड़का
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 के दूसरे दिन ग्लैमर का डबल डोज देखने को मिला है। बॉलीवुड और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा और लापता लेडीज फेम नितांशी गोयल जैसे ही स्टेडियम पहुंची तो पूरा माहौल ही बदल गया। एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने सोनम ने स्पोर्टी लुक में एक से एक पोज दिए। वहीं नितांशी का भी लुक देखने लायक था। सोनम बाजवा और नितांशी गोयल ने टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन के साथ भी तस्वीरें क्लिक कराई और मैच का आनंद लिया। सेलेब्स का इस नए स्पोर्ट को इतना सपोर्ट करना साफ बता रहा है कि पिकलबॉल जल्द ही भारत का सबसे पॉपुलर न्यू-एज गेम बनने वाला है। आप पिकलबॉल लीग को 2:30 बजे से जूम टीवी और मिरर नाउ पर लाइव पर देख सकते हैं।

pic credit- times network
नितांशी गोयल ने पिकलबॉल को लेकर कही ये बात
लापता लेडीज फेम नितांशी गोयल ने जूम टीवी से खास बातचीत में पिकलबॉल को मस्त गेम बताया है। उन्होंने कहा, 'मुंबई में अपने को-एक्टर्स, दोस्तों और डायरेक्टर्स के साथ कई बार खेल चुकी हूं। ये गेम स्ट्रेस दूर करने का बेस्ट तरीका है और हर उम्र का इंसान खेल सकता है। शुरू में लगता है कि बहुत मुश्किल है, लेकिन थोड़ी देर में सीख जाते हैं। मैं अपने पापा के साथ बैडमिंटन बहुत खेलती हूं, इसलिए पिकलबॉल जल्दी समझ आ गया। ये मजेदार भी है और थोड़ा कॉम्पिटिटिव भी कुल मिलाकर पिकलबॉल मस्त गेम है।' बताते चलें कि बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स धीरे-धीरे पिकलबॉल खेलने लगे हैं।
