Indian Pickleball League 2025: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 (Indian Pickleball League 2025) में हिस्सा लेकर इस इवेंट की चमक को और बढ़ा दिया। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में नुसरत का स्वागत टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन (Vineet Jain) ने खुद किया।
शनिवार को हुए इस खास इवेंट में नुसरत ने न सिर्फ शिरकत की, बल्कि प्रैक्टिस मैच भी खेला और अपनी फिटनेस व स्पोर्ट्स स्पिरिट का शानदार प्रदर्शन किया। विनीत जैन भी कोर्ट पर और कोर्ट के बाहर पूरी उत्साह के साथ खेल का लुत्फ उठाते नजर आए। इसके बाद नुसरत भरूचा और विनीत जैन ने इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 की शानदार ट्रॉफी के साथ कई यादगार फोटोज भी क्लिक करवाईं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चल रही यह लीग पिकलबॉल को भारत में लोकप्रिय बनाने का सबसे बड़ा मंच बन चुकी है। दिल्ली में आयोजित इस टूर्नामेंट का रोजाना दोपहर 2:30 बजे से लाइव प्रसारण हो रहा है। आप इसे जूम टीवी और मिरर नाउ पर देख सकते हैं। वहीं, रात 10 से 12 बजे तक डीडी स्पोर्ट्स पर दो घंटे के हाइलाइट्स प्रसारित होते हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं। दुनिया का पहला डेडिकेटेड पिकलबॉल चैनल ‘पिकलबॉल नाउ’ सीटीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मैच दिखा रहा है। इसके अलावा यूट्यूब पर पिकलबॉल नाउ, स्पोर्ट्स नाउ, जूम और टाइम्स प्ले चैनल्स पर लाइव स्ट्रीमिंग चल रही है।
यह लीग सिर्फ स्पोर्ट्स प्रेमियों को ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को भी अपनी ओर खींच रही है। फिटनेस, फन और कॉम्पिटिशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन इसे युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर बना रहा है। नुसरत भरूचा जैसी स्टार्स की मौजूदगी इस खेल को और ग्लैमरस बना रही है।
