बॉलीवुड

IND vs SA: विराट कोहली ने रायपुर में खेली 'विराट' पारी तो सातवें आसमान पर पहुंचीं अनुष्का शर्मा, पति पर लुटाया प्यार

Anushka Sharma Post: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धांसू बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक लगाया। इस बात से उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इसपर...

Image

pic credit- instagram

Anushka Sharma Post: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक लगाया। कोहली का इस सीरीज में यह लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले रांची वनडे में भी कोहली ने सेंचुरी लगाई थी। इस तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के शतकों की संख्या अब 84 हो चुकी है। वहीं वनडे में ही उन्होंने 53 शतक पूरे कर लिए हैं। इस बात से फैंस गदगद हो गए हैं। इस बीच विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

अनुष्का शर्मा ने लुटाया प्यार

3 दिसंबर यानी आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में विराट कोहली ने अपना 53वां शतक ठोक दिया। पूरा देश झूम उठा और सबसे ज्यादा खुशी उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा को हुई है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर विराट की शतक के बाद मैदान पर खड़े होने की फोटो शेयर की और उनपर लुटाया है। शतक पूरा करते ही विराट ने अपनी चेन निकाली और उसमें बंधी शादी की अंगूठी को प्यार से चूमा। ये पहली बार नहीं है हर बार शतक के बाद विराट या तो अंगूठी चूमते हैं या फिर जीतने के बाद अनुष्का को गैलरी से नीचे बुलाकर गले लगाते हैं। विराट कोहली का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है।

indvssa

pic credit- instagram

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी

बताते चलें कि 11 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट और अनुष्का की प्रेम कहानी 2013 में एक शैम्पू विज्ञापन के विज्ञापन शूट के दौरान शुरू हुई थी, जिसके बाद वे डेटिंग करने लगे और 2017 में इटली में शादी कर ली। उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव आए, लेकिन दोनों ने मुश्किलों का सामना साथ में किया। आज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस को परफेक्ट लगती है। मालूम हो कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article