बॉलीवुड

'मैं प्यार में पड़ रहा हूं' दिशा पाटनी संग अफेयर की खबरों पर तलविंदर सिंह, रूमर्स को लेकर कही ये बात

  • Authored by: Abhay
  • Updated Feb 5, 2026, 12:28 PM IST

Talwinder Singh on Affair With Disha Patani: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) और सिंगर तलविंदर सिंह (Talwinder Singh) के अफेयर को लेकर अभी हाल ही में खबरें सामने आई थीं। अब इस खबर पर तलविंदर सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। तलविंदर सिंह ने इसको लेकर कहा कि...

Talwinder Singh on Affair With Disha Patani

Image Source: Zoom/ Reddit

Talwinder Singh on Affair With Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। दिशा पाटनी अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से पर्सनल लाइफ को लेकर अपडेट देती रहती हैं। कभी एक्ट्रेस की कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी कोई वीडियो छा जाता है। दिशा पाटनी की पोस्ट के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी खबरें सामने आती रहती हैं। अभी हाल ही में दिशा पाटनी को सिंगर तलविंदर सिंह (Talwinder Singh) के साथ देखा गया था। इसके बाद से दिशा पाटनी और तलविंदर सिंह के अफेयर को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अब इन सब के बीच तलविंदर सिंह का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वो अफेयर की खबरों पर रिएक्शन देते नजर आए।

तलविंदर सिंह ने अफेयर पर कही ये बात

एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ नहीं बल्कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर सिंह का नया बयान है। तलविंदर सिंह ने अभी हाल ही में The Hollywood Reporter India को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान वो दिशा पाटनी संग अफेयर की खबरों पर बोलते हुए नजर आए। तलविंदर सिंह ने कहा कि 'हम दोनों नूपुर सनोन और स्टेबिन बेन की शादी से ठीक पहले मिले थे। इतना जल्दी सबको पता चल गया, ये हमें हैरान कर गया।' उन्होंने ये भी कहा कि वो और पटानी किसी को जल्दी से रिलेशनशिप का नाम नहीं देना चाहते। अभी दोनों खुद को समझने और अपनी जिंदगी समझने के दौर में हैं। उन्होंने कहा कि 'हम अफवाहों या दबाव में नहीं आना चाहते। जो है, वो है। हम अभी खुद को ढूंढ रहे हैं, खुद को समझ रहे हैं। बस इतना ही। अगर लोग अफवाहें फैला रहे हैं, तो फैलने दो। अफवाहें अफवाहें ही रहेंगी।' पहले तलविंदर ने एक बार कहा था कि अगर वो म्यूजिशियन न होते, तो शायद प्यार और रिलेशनशिप के बारे में सोचते। अब पूछने पर कहा कि,'अगर आपको याद हो, मैंने ये भी कहा था कि मैं हर रोज प्यार में पड़ता हूं। तो शायद अभी मैं प्यार में पड़ रहा हूं।'

Talwinder Singh on Affair With Disha Patani

Image Source: Reddit

साथ नजर आए थे दिशा पाटनी-तलविंदर सिंह

तलविंदर सिंह और दिशा पाटनी को एक इवेंट में साथ देखा गया था। जहां दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए थे। तलविंदर सिंह और दिशा पाटनी की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Abhay
Abhay author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article