Boney Kapoor Flirting with Karishma Tanna: बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर अक्सर अपने दोस्ताना अंदाज की वजह से मुश्किलों में फंस जाते हैं। वो जब भी मीडिया के सामने आते हैं तो किसी न किसी हसीना के साथ उनकी वीडियो जरूर वायरल होती है। बीती रात बोनी कपूर ने आईफा 2025 की शान बढ़ाई और रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए। इस दौरान बोनी कपूर ने करिश्मा तन्ना के साथ भी फोटोज खिंचवाई। जब बोनी कपूर करिश्मा तन्ना के साथ पोज दे रहे थे तब उन्होंने एक्ट्रेस के हुस्न की थोड़ी सी तारीफ कर दी, जिस कारण अब उन्हें इंटरनेट पर ट्रोल होना पड़ रहा है।
जो वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, उसमें बोनी कपूर करिश्मा तन्ना के हुस्न की तारीफ करते हुए कहते हैं, 'इनके ग्लैमर का असर थोड़ा मुझ पर दिख रहा है या नहीं?' बोनी कपूर के मुंह से ये लाइन सुनकर करिश्मा तन्ना का चेहरा ला हो जाता है। भले ही करिशमा तन्ना को बोनी कपूर की ये लाइन अच्छी लगी हो लेकिन आम लोगों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। लोगों का कहना है कि बोनी कपूर खुद से इतनी छोटी हीरोइन से फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
एक फैन ने लिखा है, 'बोनी कपूर को शरम आनी चाहिए कि वो इस उम्र में भी करिश्मा तन्ना से फ्लर्ट कर रहे हैं। उन्हें ये शोभा नहीं देता है।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'बोनी कपूर की दो-दो जवान बेटियां हैं... क्या उन्हें ये शोभा देता है कि वो यूं हीरोइन्स से खुलेआम फ्टर्स करें?' बोनी कपूर का कुछ समय पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अदाकारा के हिप्स पर हाथ मारते नजर आए थे। बोनी कपूर को लोगों ने तब भी काफी ट्रोल किया था। वैसे आपका बोनी कपूर के वायरल वीडियो पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
