बॉलीवुड

INDIA WINS CHAMPIONS TROPHY 2025: भारत ने लहराया जीत का परचम, आलिया भट्ट से लेकर विक्की कौशल ने दी बधाई

Bollywood Stars Wishes Indian Cricket Team: इंडिया की जीत की खुशी में बॉलीवुड स्टार्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। 12 साल बाद हुई इस जीत पर हर कोई जश्न मना रहा है। आलिया भट्ट से लेकर अनुपम खेर तक हर स्टार ने इंडियन क्रिकेट टीम को अपने अंदाज में बधाई दी है।

Image

Bollywood Stars Wishes Indian Cricket Team

Bollywood Stars Wishes Indian Cricket Team: आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी( ICC Champions Trophy 2025) ने 12 साल बाद भारत में वापसी कर दी है। इस इतिहासिक जीत पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशी का नूर छाया हुआ है। हर कोई इंडियन क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दे रहा है। इस खुशी के पल में बॉलीवुड इंडस्ट्री पीछे कैसे रह सकती है बॉलीवुड के इन स्टार्स ने अपनी खुशी जाहीर करते हुए टीम को और देश को बधाई दी है। विवेक ओबेरॉय से लेकर वरुण धवन तक इन स्टार्स ने टीम को बधाई देते हुए पोस्ट किया है। आइए बताते हैं आपके फेवरेट स्टार ने क्या कहा

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट( Alia Bhatt) ने इंडियन क्रिकेट टीम को ट्रॉफी जीतने पर ढेर सारी बधाई देते हुए स्टोरी शेयर की है। उन्होंने ट्रॉफी के साथ इंडियन क्रिकेट टीम की तस्वीर को शेयर किया है।

अभिनेता विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) ने इंडिया के जीतते ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिकेट टीम की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है 'कभी न रुकने वाले, आपने कमाल कर दिखाया। वहीं अजय देवगन ( Ajay Devgan) ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी काजोल की एक प्यारी वीडियो शेयर की है जिसमें वह फिल्म सीन के दौरान चिल्ला रही है कि "हम जीत गए"

अभिनेता अनुपम खेर( Anupam Kher) ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर कहा है कि मैं अभी मुंबई उतरा और मैंने जीत का ये शानदार नजारा देखा। उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए वीडियो भी शेयर की है। वरुण धवन( Varun Dhawan) ने अपने टीवी की फोटो शेयर करते हुए लिखा' वेल डन बॉयज'।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article