Ibrahim on dating Palak Tiwari: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के नए-नवेले कलाकार इब्राहिम अली खान का नाम पिछले काफी महीनों से पलक तिवारी के साथ जुड़ रहा है। पलक और इब्राहिम कई दफा साथ में रात-रातभर पार्टी करते पकड़े गए हैं, जिस कारण लोगों को ऐसा लगता है कि इनके बीच कुछ तो चल रहा है। इंटरनेट पर भी इनकी तस्वीरों ने कई दफा तहलका मचाया है लेकिन फिर भी इनमें से किसी ने कभी भी डेटिंग की खबरों पर मुंह नहीं खोला है। फैंस के महीनों लम्बे इंतजार के बाद इब्राहिम ने पलक को डेट करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है लेकिन गोलमोल जवाब दिया है...
इब्राहिम अली खान ने जूम टीवी की सहायक साइट फिल्मफेयर को एक चटपटा इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने पलक के साथ अपने रिश्ते पर प्रकाश डाला है। इब्राहिम अली खान ने कहा है, 'पलक मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। वो बहुत ही स्वीट है लेकिन मैं इससे ज्यादा आपको नहीं बताऊंगा। मेरे और उसके बीच क्या रिश्ता है, इसके बारे में मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता हूं।'
इब्राहिम अली खान ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म नादानियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया था और इसमें खुशी कपूर उनके साथ दिखाई दी थीं। फिल्म को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और लोगों ने खुशी के साथ-साथ इब्राहिम की भी एक्टिंग का मजाक उड़ाया। नादानियां के बाद इब्राहिम अली खान अपनी दूसरी फिल्म के लिए तैयार हैं, जो सीधे थिएटर में रिलीज होगी। इसमें वो काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगे। वैसे आपको पलक और इब्राहिम की बॉन्डिंग देखकर क्या लगता है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
