बॉलीवुड

"इब्राहिम कहां है..." ICU से बाहर आते ही सैफ अली खान को आई बड़े बेटे की याद, नादानियां एक्टर ने बताई पूरी कहानी

अभिनेता इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ने पहली दफा पिता सैफ अली खान पर हुए हमले पर मीडिया से बात की है। इब्राहिम अली खान ने कहा है कि जब उन्हें पिता सैफ अली खान पर हमले की जानकारी मिली थी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। इब्राहिम ने बताया कि आईसीयू से निकलकर जब सैफ ने उनके बारे में पूछा तब वो भावुक हो गए थे।

Image

Ibrahim Saif

नेटफ्लिक्स की फिल्म नादानियां से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले कलाकार इब्राहिम अली खान ने जीक्यू से बात करते हुए पिता सैफ अली खान पर हुए हमले पर जुबान खोली है। इब्राहिम अली खान ने बताया है कि जब उन्हें पिता सैफ पर हमले की बात पता चली थी तब वो रोने लगे थे। इब्राहिम के अनुसार, उनके पिता पर 2.30 बजे हमला हुआ था लेकिन उन्हें इस बारे में 3 घंटे बाद में पता चला। वो जब अपने पिता से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे तब तक वो आईसीयू से बाहर आ चुके थे।

इब्राहिम अली खान ने कहा, 'जब वो आईसीयू से बाहर आ गए थे तब हम उनसे मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने अपनी आंखें खोली और सारा से थोड़ी बात की। उन्होंने सारा से मेरे बारे में पूछा तो मैंने कहा कि मैं यहीं पर खड़ा हूं पापा। उन्होंने आंखें खोलते ही मेरे बारे में पूछा, जिसके बाद मैं इमोशनल हो गया और रोने लगा। मुझे लग रहा था कि काश मैं हमले के वक्त पापा के साथ होता।'

सैफ पर हमले के बाद बदल गए हैं इब्राहिम अली खान

अभिनेता इब्राहिम अली खान ने बताया कि पिता सैफ पर हुए हमले के बाद वो पूरी तरह से बदल गए हैं। इब्राहिम के अनुसार, 'जब आपके इतने करीबी व्यक्ति के साथ ऐसा हदसा होता है तो आप पूरी तरह से बदल जाते हैं। पापा पर हमले के बाद से मैं उन्हें टेकेन फॉर ग्रांटेड नहीं लेता हूं। मैं अब कोशिश करता हूं कि मैं पापा से ज्यादा से ज्यादा टच में रहूं और उनसे बात करूं। इस तरह के एक्सपीरियंस आपको एकदम से बदलते हैं और मैं भी काफी बदला हूं।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article