रैपर बादशाह अक्सर सुर्खियां में बने हुए रहते हैं। हाल ही में रैपर ने ऐसा कमेंट कर दिया है, जिसके बाद वो गलत कारणों के कारण चर्चा में आ गए हैं। बादशाह ने हाल ही में एक्स पर लिखा-"दुआ लिपा (लाल दिल इमोजी)।" इस पोस्ट के बाद फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगाने लगे। एक यूजर ने कहा-"आप उनके साथ एल्बम करने वाले हैं?" इसके जवाब में बादशाह ने ऐसा जवाब दे दिया, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गए है। आइए जानते हैं कि रैपर ने क्या कहा है।
रैपर मजाक करते हुए बोले-"मैं उसके साथ बच्चे पैदा करना पसंद करूंगा भाई।" रैपर बादशाह के इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोग रैपर पर निशाना साध रहे हैं। एक ने लिखा, "वजन घटाने के साथ-साथ दिमाग भी कमजोर हो गया है। दूसरे ने लिखा-" शांत हो जाओ कैसानोवा। यह आत्मविश्वास नहीं है। तीसरे ने लिखा-" क्या पागलपन है।"
रैपर बादशाह ने किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन
रैपर बादशाह इससे पहले अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में बने हुए थे। बादशाह ने अपना 20 किलो वजन कम किया था, जिसके बाद उनके शरीर में जबरदस्त बदलाव आया है। साथ ही उन्हें एपी ढिलन की तरह दिखने की कोशिश करने के लिए ट्रोल भी किया गया था। हाल ही में शिल्पा शेट्टी के वेलनेस शो पर बात करते हुए उन्होंने कहा था- "मेरे काम में स्टेज पर परफॉर्म करने के दौरान मुझे 120 मिनट तक इधर-उधर घूमना पड़ता है।" उन्होंने कहा कि पहले वह 15 मिनट में ही हांफने लगते थे।
एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं बादशाह
बादशाह को 2018 में डीजे वाले बाबू के गाने से जबरदस्त फेम मिला था। सिंगर ने 2019 की फिल्म खानदानी शफाखाना के साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और वरुण शर्मा भी नजर आए थे।
