बॉलीवुड

'मैं एकदम ठीक हूं' मौत की फर्जी की खबरों पर Shakti Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, झूठ फैलाने वालों के खिलाफ लेंगे एक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated May 8, 2026, 08:01 AM IST

Shakti Kapoor on Fake Death News: एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने अभी हाल ही में वीडियो शेयर कर अपने निधन की खबर को फर्जी बताया है। शाक्ति कपूर ने वीडियो में कहा कि...

Image

शक्ति कपूर ने मौत की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी (Image Source: Shakti Kapoor Instagram)

Shakti Kapoor on Fake Death News: बॉलीवुड के फेमस एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म एनिमल (Animal) फेम शक्ति कपूर अपने सोशल मीडिया हैंडल से कई मजेदार वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सबके होश उड़ा दिए। वायरल खबर में दावा किया गया कि शक्ति कपूर की निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद शक्ति कपूर के फैंस काफी परेशान हो गए। अब इस खबर को लेकर शक्ति कपूर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। तो चलिए जानते हैं शक्ति कपूर ने अपनी मौत की फर्जी खबर पर क्या रिएक्शन दिया है। (ये भी पढ़ें: अपने जमाने में फौलाद जैसा शरीर लेकर घूमते थे 72 साल के शक्ति कपूर, दो-दो हाथ करने में श्रद्धा के पापा से डरते थे एक्टर्स)

भड़के शक्ति कपूर

एक्टर शक्ति कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह शक्ति कपूर से जुड़ी एक खबर है। अभी हाल ही में खबर सामने आई की एक्टर शक्ति कपूर की निधन हो गया है। शक्ति कपूर के निधन की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। अब इस खबर की पोल खुल गई है। शक्ति कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो पोस्ट कर इस न्यूज को फर्जी बताया है। शक्ति कपूर ने कहा कि 'मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं, खुश हूं और घर पर आराम कर रहा हूं। ये फेक डेथ रूमर्स बिल्कुल फर्जी हैं। जो लोग ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं, उनके खिलाफ मैं साइबर कंप्लेंट दर्ज कराने वाला हूं।' शक्ति कपूर का वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। (ये भी पढ़ें: मुंबई की जहरीली हवा से परेशान हुईं श्रद्धा कपूर, पापा शक्ति कपूर संग मास्क में आई नजर)

Shakti Kapoor on Fake Death News

शक्ति कपूर ने मौत की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी (Image Source: Shakti Kapoor Instagram)

फिल्मी दुनिया से दूर है शक्ति कपूर

एक्टर शक्ति कपूर ने बॉलीवुड की 100 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। शक्ति कपूर ने हर रोल में धमाल मचाया है। लेकिन अब शक्ति कपूर पहले की तरह फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं है। 73 साल के शक्ति कपूर अब अपना समय घर पर ही बिताते हैं। शक्ति कपूर अक्सर अपनी बेटी श्रद्धा कपूर के साथ इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article