अपने जमाने में फौलाद जैसा शरीर लेकर घूमते थे 72 साल के शक्ति कपूर, दो-दो हाथ करने में श्रद्धा के पापा से डरते थे एक्टर्स

Shakti Kapoor's 90s Looks: शक्ति कपूर फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर्स में से एक हैं। 72 साल की उम्र में भी शक्ति कपूर एक फिट हैं और नए-नए एक्टर्स को टक्कर देते हैं। एक समय ऐसा था जब अभिनेता के फौलाद जैसे शरीर पर लड़कियां फिदा थीं। आइए शक्ति कपूर की इन पिक्स पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 16 2024, 10:19 IST
90 के दशक में शक्ति कपूर की बॉडी पर फिदा थीं लड़कियां...Image Credit : Instagram01 / 06

90 के दशक में शक्ति कपूर की बॉडी पर फिदा थीं लड़कियां...

Shakti Kapoor's 90s Looks: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर ने अब तक अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। उनकी परफेक्ट कॉमेडी हो या फिर उनके द्वारा निभाया गया विलेन का रोल। शक्ति कपूर ने कभी भी अपनी ऑडियंस को निराश नहीं किया। 90 के दशक में शक्ति कपूर की फिटनेस के भी खूब चर्चे थे। एक समय अभिनेता फौलाद जैसा शरीर लेकर घूमते थे। आइए उनकी पुरानी पिक्स पर डालें एक नजर...

अपने जमाने में बेहद स्टाइलिश थे शक्ति कपूरImage Credit : Instagram02 / 06

अपने जमाने में बेहद स्टाइलिश थे शक्ति कपूर

शक्ति कपूर ने ज्यादातर बॉलीवुड की फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाया है। इसके बावजूद शक्ति कपूर 90 के दशक में अपने स्टाइलिश लुक के लिए जाने-जाते थे।

नहीं था सिक्स पैक एब्स बनाने का शौकImage Credit : Instagram03 / 06

नहीं था सिक्स पैक एब्स बनाने का शौक

आज कल फिल्मों में एक्टर्स बड़े परदे पर सिक्स पैक एब्स दिखाने में लगे रहते हैं। वहीं दूसरी ओर अपने जमाने में शक्ति कपूर को सिक्स पैक एब्स का बनाने का शौक नहीं था लेकिन उनकी फिटनेस के खूब चर्चे थे।

कमाल का है ये फोटोशूटImage Credit : Instagram04 / 06

कमाल का है ये फोटोशूट

शक्ति कपूर अक्सर मैगजीन्स के लिए फोटोशूट कराते रहते थे। उनका हर लुक अपने जमाने में चर्चा में रहता था। इस फोटो में शक्ति कपूर को अपना फौलाद जैसा शरीर चमकाते हुए देखा जा सकता है।

शिवांगी कोल्हापुरे से की थी शादीImage Credit : Instagram05 / 06

शिवांगी कोल्हापुरे से की थी शादी

बॉलीवुड फिल्मों से फेमस होने के बाद शक्ति कपूर ने दिसम्बर 1982 में पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की थी। शक्ति और शिवांगी की उम्र में लगभग 12 साल का फासला है।

बेटी श्रद्धा कपूर के काफी क्लोज हैं शक्ति कपूरImage Credit : Instagram06 / 06

बेटी श्रद्धा कपूर के काफी क्लोज हैं शक्ति कपूर

शक्ति कपूर अपनी लाडली बेटी श्रद्धा कपूर के क्लोज हैं। बाप-बेटी के बीच काफी शानदार बोन्डिंग है। श्रद्धा कपूर भी अपने पिता की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!