बॉलीवुड

9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने खुलकर की बात, बोले 'मैंने जो भी किया...'

Rajpal Yadav on 9 crore cheque bounce case: राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मुंबई में होस्ट की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजपाल यादव ने सभी आरोपों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म बनाने के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे।

Image

Pic Credit: Instagram

Rajpal Yadav on 9 crore cheque bounce case: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 28 फरवरी यानी शनिवार को राजपाल यादव ने अपने वकील भास्कर उपाध्याय के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होस्ट की। इस दौरान राजपाल यादव ने सच्चाई से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में मीडिया से खुलकर बात की। मीडिया से बातचीत करते हुए राजपाल यादव ने इस मामले से जुड़े कई मुद्दों को उजागर किया। उनके वकील ने आरोप लगाया कि माधव गोपाल अग्रवाल, जिनसे अभिनेता ने यह रकम उधार ली थी, वो अभिनेता को जेल में देखना चाहते थे।

राजपाल यादव ने की खुलकर बात

राजपाल यादव ने बताया कि उनके ऊपर कई इल्जाम लगे। अभिनेता ने कहा कि जो 5 करोड़ रुपये फिल्म में लगे वो खर्चा है। उन्होंने यह कहा कि इस बात पर गौर करना कि फिल्म में 20-22 करोड़ रुपये लगा या नहीं? 2013 जैसे ही आया 2014 आया, जब 2 दिन फिल्म ना चले तो लोग पूछते नहीं है। 2014 में हाईकोर्ट ने जो भी आदेश दिए मैं उसका पालन करता हूं। उनकी क्या भावना थी? यह क्लियर हो जाए तो हमारा आपके सामने बैठने सफल हो जाएगा। (इसे भी पढ़ें: सुनील शेट्टी ने नहीं देखी बेटे अहान शेट्टी की 'बॉर्डर 2', कारण जानकर होगी हैरानी)

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार राजपाल यादव के वकील ने आरोप लगाया कि जो कर्ज लिया गया था उस पर ब्याज ज्यादा हो गई थी। कुल रकम 10.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अभिनेता के वकील ने आगे दावा किया कि शिकायतकर्ता राजपाल यादव को जेल भेजना चाहता है। उन्होंने कहा कि ऋणदाता ने राजपाल द्वारा दी गई जमानत राशि और संपत्ति के दस्तावेजों को स्वीकार नहीं कियारा और अभिनेता को जेल भेजने पर जोर दिया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article