बॉलीवुड

'खोसला का घोसला 2' में लीड एक्ट्रेस होगी हुमा कुरैशी, इस साल फिल्म होगी रिलीज

Huma Qureshi new film: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की अपकमिंग सीरीज महारानी 4 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस सीरीज के लिए लोग एक्साइटेड हैं। इस बीच हुमा कुरैशी को लेकर एक नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड अदाकारा फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में नजर आने वाले हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में...

Image

image source-google

Huma Qureshi new film: बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। वहीं हुमा ने ओटीटी वर्ल्ड में भी अच्छा काम किया है। उनकी वेब सीरीज महारानी सोनी लिव पर देखने लायक है। इस बीच हुमा कुरैशी से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें उनकी अपकमिंग फिल्म के बारे में बताया गया है। ऐसी खबरें सामने आई हैं कि हुमा कुरैशी फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

खोसला का घोसला का बनने जा रहा है सीक्वल

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स फिल्म खोसला का घोसला का सीक्वल बनाने वाले हैं। इस साल के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। उमेश बिस्ट और उनकी टीम ने एक मजेदार स्क्रिप्ट तैयार किया है, जो पहले फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगी। स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और अब कास्टिंग चल रही है। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2025 में शुरू हो सकती है। वहीं मूवी साल 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म में हुमा कुरैशी लीड एक्ट्रेस के तौर पर शामिल हो गई है। उन्हें मूवी की स्क्रिप्ट अच्छी लगी है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस सीरीज में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

बताते चलें कि हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी 4 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये सीरीज जल्द ही सोनी लिव पर दस्तक देगी। वहीं हुमा कुरैशी की कई फिल्में भी पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में जॉली एलएलबी 3 से लेकर टॉक्सिक तक के नाम शामिल है। हुमा की इन मूवीज को देखने के लिए लोग बेताब हैं। मालूम हो कि हुमा कुरैशी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article