बॉलीवुड

सुनैना रोशन का 15 किलो वजन घटाने पर लटक गया था चेहरा, ट्रोलिंग से बचने के लिए ऋतिक रोशन की बहन ने उठाया ये कदम

  • Authored by: अभय
  • Updated May 4, 2025, 02:04 PM IST

Sunaina Roshan on Trolling: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की बहन सुनैना रोशन (Sunaina Roshan) ने हाल ही में अपनी जिंदगी के कुछ पर्सनल और चौंकाने वाले किस्से शेयर किए। सुनैना रोशन का ये इंटरव्यू बी-टाउन में काफी चर्चा में बना हुआ है। इस इंटरव्यू में सुनैना रोशन...

Image

Sunaina Roshan on Trolling

Sunaina Roshan on Trolling: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी फिल्म 'वार 2 (War 2)' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन इस एक्शन फिल्म से साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन (Sunaina Roshan) चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह सुनैना रोशन इस इंटरव्यू में सुनैना रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करती नजर आईं। सुनैना रोशन का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं सुनैना रोशन ने इस इंटरव्यू में क्या-क्या खुलासे किए हैं।

सुनैना रोशन इस वजह से होती थी परेशानी

एक्टर ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन का अभी हाल ही में एक फिर सर्खियों में आ गई हैं। पिंकविला (Pinkvilla) को दिए इंटरव्यू में सुनैना रोशन ने कहा, 'मैंने 15 किलो वजन घटाया, जिसके बाद मेरा चेहरा लटक गया था। फिर मैंने बॉटोक्स करवाया। मुझे लगता है कि अगर मेरे पास पैसे हैं और मैं अपने चेहरे को बेहतर बनाना चाहती हूं, तो इसमें क्या बुराई है? लेकिन लोग मुझे ट्रोल करते हैं, कहते हैं, 'इसने बहुत सारी सर्जरी करवाई।' मैंने बस बॉटोक्स करवाया है, और ये मेरा सच है।' आगे सुनैना रोशन ने ये भी बताया कि ट्रोलिंग ने उन्हें पहले परेशान किया, लेकिन अब वो इसे इग्नोर करती हैं। सुनैना ने अपने भाई ऋतिक रोशन की तारीफ करते हुए कहा कि वो हमेशा उनके सपोर्ट में खड़े रहे।

इन फिल्मों में नजर आएंगे ऋतिक रोसन

एक्टर ऋतिक रोशन एक के बाद एक फिल्मों से साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। ऋतिक रोशन फिल्म वॉर 2 (War 2) में साउथ के जाने-माने स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ नजर आने वाले हैं। इसके बाद एक्टर क्रिश 4 (Krrish 4) के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। इसके अलावा, ऋतिक (Hrithik Roshan) करण जौहर (Karan Johar) के प्रोडक्शन में एक और बिग-बजट फिल्म साइन कर चुके हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article