बॉलीवुड

सबा आजाद के हाथों में हाथ डाल घूमते दिखे ऋतिक रोशन, रोमांटिक फोटोज देख लोगों ने उतारी नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 26, 2025, 06:56 PM IST

Hrithik Roshan Share Photos With Saba Azad: एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अभी हाल ही में अपने इंस्टग्राम हैंडल से नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) संग रोमांटिक अंदाज में नजर आए। ऋतिक रोशन और सबा की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

Image

Image Source: Hrithik Roshan Instagram

Hrithik Roshan Share Photos With Saba Azad: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर खबरों में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन एक के बाद एक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। ऋतिक रोशन की फिल्मों को लेकर कई अपडेट भी सामने रहते हैं। ऋतिक रोशन फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऋतिक रोशन अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन और सबा आजाद की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

ऋतिक ने शेयर की सबा संग तस्वीरें

एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह ऋतिक रोशन की कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी नई इंस्टाग्राम पोस्ट है। ऋतिक रोशन ने अभी हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में ऋतिक रोशन और सबा आजाद काफी खुश दिखे। पहली तस्वीर में सबा आजाद और ऋतिक रोशन पहली तस्वीर में एक दूसरे का हाथ पकड़कर चलते नजर आए। दूसरी तस्वीर में सबा और ऋतिक रोशन एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखे। तो वहीं तीसरी तस्वीर में सबा आजाद और ऋतिक रोशन ने एक दूसरे को गले लगया हुआ है। सबा आजाद और ऋतिक रोशन की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए सबा और ऋतिक रोशन को लोगों ने परफेक्ट कपल बताया। तो वहीं कई यूजर्स ऋतिक रोशन और सबा के लुक की तारीफ करते दिखे। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं सबा और ऋतिक रोशन की ये रोमांटिक तस्वीरें।

ऋतिक रोशन इन फिल्मों में आएंगे नजर

ऋतिक रोशन इन तस्वीरों के साथ-साथ अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर भी चर्चा में हैं। ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्मों में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की 'अल्फा' (Alpha), कृष 4 (Krrish 4), फाइटर 2 (Fighter 2) और होम्बाले फिल्म्स (Hombale Films) के साथ अनटाइटल्ड पैन-इंडिया प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा भी ऋतिक रोशन कई धांसू फिल्मों में नजर आने वाले हैं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article