बॉलीवुड

War 2: ऋतिक रोशन इटली में शूट कर रहे थे एक्शन सीन, किसी ने वीडियो बनाकर किया लीक

War 2 action scene leaked: अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दोनों अपनी अपकमिंग मूवी वॉर 2 (War 2) का जबरदस्त एक्शन सीन इटली में शूट कर रहे हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे वॉर 2 के सेट से बताया जा रहा है। खबरें हैं कि ऋतिक रोशन का जबरदस्त एक्शन सीन वॉर 2 के सेट से लीक हो गया है।

Image

Hrithik Roshan War 2

War 2 action scene leaked: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग मेगा बजट एक्शन एंटरटेनर वॉर 2 (War 2) की शूटिंग इटली में कर रहे हैं। ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी कुछ दिनों पहले ही इटली के लिए निकले थे, जहां अयान मुखर्जी दोनों के साथ कुछ सीन्स शूट करेंगे। वॉर 2 के सेट एक वीडियो इंटरनेट पर लीक हुआ है, जिसमें ऋतिक रोशन एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि वॉर 2 के सेट से लीक हुआ ये वीडियो उसी एक्शन सीन का है, जिसके लिए ऋतिक रोशन वहां गए हैं। यशराज बैनर के अंतर्गत बन रही वॉर 2 का इंतजार सभी को है, जिस कारण वॉर 2 से सामने आया ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

वॉर 2 में कियारा आएंगी ऋतिक रोशन संग नजर

फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन के साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं। वॉर में उनके किरदार की मौत हो जाती है, जिसके बाद से ही यशराज बैनर को वॉर 2 के लिए नई अदाकारा की तलाश थी। उनकी यह तलाश कियारा आडवाणी पर जाकर खत्म हुई, जो वॉर 2 में ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आएंगी। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इस दौर की सफलतम अदाकाराओं में से एक हैं, जिन्हें मेकर्स बड़ी फिल्मों की हीरोइन मानते हैं। यही कारण है कि यशराज बैनर ने कियारा को वॉर 2 के लिए साइन किया है। यह पहला मौका है जब कियारा आडवाणी ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। ऋतिक संग स्क्रीन शेयर करने का ख्वाब हर हीरोइन देखती है लेकिन कियारा उन खुशकिस्मत हसीनाओं में से एक हैं, जिनका सपना वॉर 2 के साथ पूरा होने जा रहा है।

बताते चलें कि वॉर 2 यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स की अहम फिल्म है। खबरें हैं कि मेकर्स इसके अंत में आलिया की अपकमिंग फिल्म अल्फा की झलक दिखाएंगे, जो इस यूनिवर्स की अगली मूवी है। खबरें तो यह भी हैं कि अल्फा में ऋतिक रोशन का स्पेशल कैमियो होगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article