बॉलीवुड

उत्तराखंड के संताला देवी मंदिर पहुंचे ऋतिक रोशन, पहाड़ों पर अकेले घूमते नजर आए 'कृष' एक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 20, 2025, 04:08 PM IST

Hrithik Roshan At Santala Devi Temple: एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की अभी हाल ही में वीडियो और फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज और वीडियो में ऋतिक रोशन सादगी भरे अंदाज में नजर आए। ऋतिक रोशन का ये वीडियो संताला देवी मंदिर में दर्शन करने के दौरान का है।

Image

Image Source: Krishna's girl/ X

Hrithik Roshan Viral Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ऋतिक रोशन से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। कभी ऋतिक रोशन की कोई पोस्ट वायरल हो जाती है, तो कभी किसी लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर ने ऋतिक रोशन के फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं ऋतिक रोशन से जुड़ी क्या नई खबर सामने आई है।

मंदिर पहुंचे ऋतिक रोशन

एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आया ऋतिक रोशन का नया वीडियो है, जो खूब वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन इस वायरल हो रहे वीडियो में एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में ऋतिक रोशन अकेले चलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो कूल अंदाज में दिखाई दिए। ऋतिक रोशन ने ट्रैकिंग के बाद संताला देवी मंदिर (Santala Devi Temple) में पहुंचकर दर्शन भी किए और लोगों के साथ फोटोज भी क्लिक करवाईं। ऋतिक रोशन के इस सादगी भरे अंदाज को देखने के बाद लोग उनके दीवाने हो गए। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ट्रैकिंग की फोटोज शेयर की थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था।

यहां देखें ऋतिक रोशन के वायरल वीडियो

कृष 4 से मचाएंगे धमाल

ऋतिक रोशन की ये वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों और वीडियो पर लोग दिल खोलकर कमेंट करते नजर आए। इन वीडियो और फोटोज के अलावा ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म कृष 4 (Krrish 4) को लेकर भी चर्चा में है। ऋतिक रोशन की इन वायरल हो रही फोटोज और वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article