बॉलीवुड

सबा आजाद के बर्थडे पर रोमांटिक हुए ऋतिक रोशन, गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार

Hrithik Roshan Viral Post: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के बर्थडे को खास बना दिया है। ऋतिक रोशन का एक स्पेशल पोस्ट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद पर प्यार बरसा रहे हैं। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...

Image

pic credit- hrithik roshan instagram

Hrithik Roshan Viral Post: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी सबको अच्छी लगती है। ऋतिक और सबा को हमेशा एक दूसरे के साथ देखा जाता है। बता दें कि आज सबा आजाद का जन्मदिन है, इस खास मौके पर ऋतिक रोशन का एक स्पेशल पोस्ट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन का ये रोमांटिक अंदाज देख फैंस गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के लिए क्या कहा है।

ऋतिक रोशन ने सबा आजाद पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के जन्मदिन पर दिल छूने वाला मैसेज देकर फिर से सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने सबा के खास दिन पर एक प्यारा सा नोट और कई प्यारी यादों का वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें दोनों का खास रिश्ता साफ दिख रहा है। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियो पोस्ट किए। इनमें दोनों साथ घूमते, हंसते और एक-दूसरे का साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने पोस्ट के साथ एक छोटी सी कविता लिखी है। उन्होंने लिखा, 'जो कुछ भी मैं पाना चाहता हूं, सपने देखता हूं या करता हूं, तुम्हारा अच्छा साथी बनना मेरी सबसे पसंदीदा चीज है। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। ऋतिक की ये कविता तुरंत वायरल हो गई। फैंस कमेंट्स में प्यार और तारीफों की बौछार कर रहे हैं। ऋतिक रोशन का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है।

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से लिया था तलाक

बताते चलें कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद साल 2022 से साथ हैं और धीरे-धीरे इनका रिश्ता बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक बन गया है। ऋतिक रोशन और सबा आजाद अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से 20 दिसंबर, 2000 को शादी की थी। शादी के बाद, दोनों के दो बेटे हुए, लेकिन उन्होंने 2013 में अलग होने का फैसला किया और 2014 में उनका तलाक हो गया। हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 रिलीज हुई, जिसे लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article