बॉलीवुड

Hrithik Roshan ने गर्लफ्रेंड Saba Azad को रोमांटिक अंदाज में दी बर्थडे की बधाई, बोले 'तुम्हारे साथ मुझे...'

Hrithik whishing Saba on B'day: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन (Hirithik Roshan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) को बर्थडे की बधाई दी है। ऋतिक रोशन ने लम्बा सा पोस्ट लिखते हुए सबा आजाद को स्पेशल पर्सन की उपाधि दी है। ऋतिक रोशन का रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Image

Hrithik Saba

Hrithik whishing Saba on B'day: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन हर बीतते दिन के साथ बॉयफ्रेंड्स के लिए स्टैंडर्ड इतने ऊंचे सेट करते जा रहे हैं कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऋतिक रोशन इंस्टाग्राम के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तारीफ करते रहते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराते हैं, ऐसे में ऋतिक की तरफ से सबा के बर्थडे पर कोई पोस्ट न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। ऋतिक रोशन ने एक रोमांटिक पोस्ट के जरिए गर्लफ्रेंड सबा आजाद को बर्थडे की बधाई दी है और बताया है कि वो उनकी जिंदगी में स्पेशल स्थान रखती हैं।

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ऋतिक रोशन ने लिखा है, 'हम सभी को एक ऐसे इंसान की तलाश रहती है, जिसके साथ हमें स्पेशल फील हो, जिससे हम इंस्पायर हो और हमें सेफ पार्टनरशिप फील हो। तुम्हारे साथ मैं जिंदगी की आंखों में आंखें डालकर बोल सकता हूं कि कम ऑन लाइफ दिखाओ तुम्हारे पास क्या-क्या स्पेशल है? तुम मेरे लिए एक सेफ हाउस की तरह हो। तुम्हारे साथ मैं एडवेंचर्स से डरता नहीं हूं। मैंने तुमसे काफी कुछ सीखा है सबा। धन्यवाद मेरी जिंदगी में आने के लिए। '

बताते चलें कि ऋतिक रोशन ने कुछ वक्त पहले ही अपने और सबा के रिश्ते का ऐलान किया था। ऋतिक काफी समय से सबा और अपना रिलेशनशिप चुपा रहे थे लेकिन आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को सामाजिक तौर पर एक्सेप्ट कर लिया है। ऋतिक और सबा शादी कब करेंगे, यह अभी तक किसी को नहीं पता है लेकिन सोशल मीडिया पर ये दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करने से कतराते नहीं हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article