बॉलीवुड

देर रात गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक रोशन, वीडियो हुआ वायरल

Hrithik Roshan-Saba Azad's Video: बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। 13 जुलाई की रात ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) मूवी डेट एन्जॉय के लिए निकले थे।

Image

Hrithik Roshan and Saba Azad.

Hrithik Roshan-Saba Azad's Video: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) इन दिनों इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक बने हुए हैं। रविवार की रात यानी 13 जुलाई को मुंबई के जुहू में ऋतिक रोशन और सबा आजाद को एक-साथ स्पॉट किया गया। दोनों का साथ में क्लिक किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि ऋतिक रोशन देर रात अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ मूवी देखने गए थे।

देर रात सबा आजाद संग स्पॉट हुए ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन इस दौरान प्लेन व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक कार्गो पैन्ट्स में नजर आए। ऋतिक रोशन का ये स्टाइलिश लुक फैन्स को काफी पसंद भी आया। वहीं दूसरी और सबा आजाद के लुक पर भी पैपराजी की नजरें टिकी रहीं। सबा आजाद ब्लैक बैकलेस बॉडीसूट के साथ बैगी जीन्स कैरी करती दिखीं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद को साथ में देखकर फैन्स तारीफ भरे कमेंट्स कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद बिना फोटो क्लिक कराए ही अपनी कार में बैठकर चलते बनें।

साल 2022 में ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आई थीं। दोनों को कई बार एक-साथ डिनर डेट पर भी स्पॉट किया गया। करण जौहर की 50वें बर्थडे पार्टी में ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए थे और इस कपल ने अपने रिश्ते पर भी पक्की मुहर लगा दी थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन की ऑनस्क्रीन भिड़ंत साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर से होती दिखाई देगी। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम रोल में दिखाई देंगी। 'वॉर 2' को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने 14 अगस्त का दिन चुना है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article