Hrithik Roshan First Look Fighter: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर को लेकर बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऋतिक ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म (Fighter) का फर्स्ट लुक आउट कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक्टर का फर्स्ट लुक छाया हुआ है। ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्टर ने फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा है।
एक्टर फिल्म के पोस्टर में पायलट के गैटअप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में एक्टर ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है। उनका स्टनिंग लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर ऋतिक का फर्स्ट लुक वायरल हो रहा है। फैंस एक्टर की तस्वीर पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। जोया अख्तर से लेकर फरहान अख्तर तक ने रिएक्ट किया है।
ऋतिक ने फाइटर से शेयर किया फर्स्ट लुक
पठान के रिलीज के बाद सिद्धार्थ आनंद ने ऐलान किया था कि वो ऋतिक और दीपिका पादुकोण के साथ काम करेंगे। ऋतिक और सिद्धार्थ ने इससे पहले बैंग -बैंग और वॉर में काम किया है। फाइटर में ऋतिक अनोखे अंदाज में नजर आने वाले हैं। ये एक्शन- थ्रिलर फिल्म है। फाइटर में पहली बार एरियल एक्शन ड्रामा दिखाया जाएगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। फिल्म में दीपिका, ऋतिक के अलावा अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक फाइटर के अलावा वॉर 2 में नजर आएंगे। वॉर2 में ऋतिक के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। जूनियर एनटीआर वॉर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वॉर 2 भी फाइटर की तरह एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। मेकर्स ने वॉर 2 की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
