बॉलीवुड

पापा ऋतिक रोशन की तरह बेस्ट डान्सर हैं रेहान-रिदान, चाचू की शादी में बाप-बेटों ने बांध दिया समा

Hrithik Roshan Dance with Son : ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) लंबे समय बाद पैपराजी के कैमरे में कैद हुए। एक्टर ने अपनी भाई की शादी अटेंड की। जिसकी तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया छाया हुआ है। ऋतिक रोशन का अपने बच्चों के साथ डांस भी खूब वायरल हो रहा है।

Image

Hrithik Roshan Dance with Son

Hrithik Roshan Dance with Son: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) हाल ही में अपने परिवार के साथ स्पॉट हुए। एक्टर अपने चचेरे भाई ईशान की शादी अटेंड करते नजर आए। बीती रात हुए इस इवेंट में पूरा रोशन परिवार एक साथ नजर आया। एक तरफ ऋतिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन, गर्लफ्रेंड सबा आजाद और दोनों बेटों रेहान और रिदान के साथ दिखाई दिए। दूसरी तरफ ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी इस मौके पर नजर आई। कल रात से ही परिवार की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। अब शादी के अंदर से एक और वीडियो सामने आई है जिसमें ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों के साथ डांस कर रहे हैं। उन्हें साथ में देखकर लोग तरह-तरह की बातें भी करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो जबरदस्त है जो आपका दिल खुश कर देगी।

ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) ने शादी में जमकर एन्जॉय किया, वह कहीं ढोल पर डांस करते दिखाई दिए तो कभी सबा के साथ फोटो क्लिक कराते नजर आए । भाई की शादी को खास बनाने के लिए अभिनेता ने एक डांस तैयार किया, जिसमें उनके दोनों बेटों रेहान और रिदान ने उनका साथ दिया। तीनों ने "इश्क तेरा तड़पावे" गाने पर ठुमके लगाए। रिहान और रिदान ने पापा की तरह ही डांस स्टेप मैच किए। तीनों की ये डांस वीडियो वायरल हो रही है। फैंस का कहना है कि दोनों बच्चे पापा की तरह ही डांस कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन के चचेरे भाई ईशान और ऐश्वर्या की शादी में रिहान और रिदान चर्चा में नजर आए। सामने आई क्लिप्स और तस्वीरों में फैंस इन दोनों को देखकर कह रहे हैं कि ये अपने पापा की कॉपी लग रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इन्हें ऋतिक रोशन से सभी गुण मिले हैं। सुंदरता से लेकर कला तक हर चीज में ये कुशल लग रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article