बॉलीवुड

War 2 में जूनियर NTR संग काम करने पर Hrithik Roshan ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं काफी एक्साइटेड हूं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 29, 2023, 09:44 AM IST

Hrithik Roshan and JR NTR in War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर फिल्म वॉर 2 (War 2) में एक संग नजर आने वाले हैं। अब ऋतिक ने फिल्म में जूनियर एनटीआर की एंट्री को कन्फर्स कर दिया है, इसके साथ ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर भी अपडेट दिया है।

Image

Hrithik Roshan and JR NTR in War 2

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋतिक रोशन ने वॉर 2 को लेकर दिया बड़ा बयान।
  • एक्टर ने जूनियर एनटीआर की एंट्री कन्फर्म कर दी है।
  • ऋतिक ने फाइटर को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है।

Hrithik Roshan and JR NTR in War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (JR NTR) फिल्म वॉर 2 (War 2) में एक संग नजर आने वाले हैं। काफी समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि JR NTR और ऋतिक को फिल्म में कास्ट कर लिया गया है। हालांकि इसपर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई थी। अब एक्टर ऋतिक रौशन ने फिल्म में जूनियर एनटीआर की एंट्री को कन्फर्म कर दिया है। ऋतिक ने खुलासा किया कि वह वॉर 2 में आरआरआर स्टार JR NTR संग काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही उन्होंने दीपिका पादुकोण संग अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। आइए एक्टर के बयान पर एक नजर डालते हैं।

जूनियर NTR संग दिखेंगे ऋतिक रोशन

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्म वॉर 2 में जूनियर एनटीआर की एंट्री को कन्फर्म करते हुए कहा, ‘मैं काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं, विक्रम वेधा के बाद अब एक बार फिर वापसी करने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है। फिल्स फाइटर की शूटिंग भी अब आखिरी फेज में है, हम इसे जल्द ही पूरा करने वाले हैं।’ IIFA अवॉर्ड 2023 के दौरान ऋतिक रोशन का ये बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक्टर के इस बयान को लेकर काफी सुर्खियां है। फैंस फिल्म वॉर 2 में ऋतिक और जूनियर एनटीआर को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

वॉर के लिए चार्ज की भारी-भरकम फीस

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि जूनियर एनटीआर ने फिल्म वॉर 2 के लिए मेकर्स से भारी भरकम फीस चार्ज की है। एनटीआर की फीस फिल्म में ऋतिक की फीस से भी काफी ज्यादा है। इसके साथ ही खबर सामने आ रही है कि फिल्म में JR NTR का रोल नेगेटिव हो सकता है। हालांकि इसपर काफी ज्यादा अपडेट फिलहाल सामने नहीं आए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article