Deb Mukherjee Last Rites: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर देब मुखर्जी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी अंतिम विदाई पर फिल्मी सितारे शामिल हो रहे हैं। वही इस दुख के मौके पर ऋतिक रोशन भी शमिल हुए, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान एक्टर वॉकर की सहायता से चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में एक्टर वॉर-2 की शूटिंग के समय घायल हो गए थे।
फैंस बेस्रबी से ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। वॉर-2 एक पावर-पैक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग बीते कुछ दिनों से बंद है क्योंकि हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक को चोट गई थी और वो घायरल हो गए थे। अब, ऋतिक का वॉकर की मदद से चलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्टर ने सफेद रंग की हुडी के साथ ढीला-ढाला डेनिम और सफेद कैप पहने हुए हैं। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक्टर लंगड़ाते हुए चल रहे हैं।
इन फिल्मों में नजर आए देब मुखर्जी
वहीं देब मुखर्जी के निधन पर बॉलीवुड के सितारों को काफी दुख हो रहा है। देब मुखर्जी ने कई शानदार फिल्मों में एक्टिंग की है। एक्टर 'दो आंखें', 'बातों बातों में', 'कमीने' और 'गुदगुदी' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। उनके बेटे अयान भी फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं। अयान मुखर्जी ये जवानी है दीवानी, ब्रह्मास्त्र जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
